फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   rape of boys and girls in pak

पाकिस्तान में लड़के और लड़कियों से हो रहे हैं रेप, जांच के आदेश

Wed, 08 Jul 2015 11:52 PM IST
एजेंसी/लाहौर
एजेंसी/लाहौर Updated Wed, 08 Jul 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
rape of boys and girls in pak

भारत की सरहद से लगते पाकिस्तान के पंजाब सूबे के एक गांव में एक ‘गिरोह’ ने कथित तौर पर बड़ी तादाद में लड़के और लड़कियों से बलात्कार किया। पाकिस्तान पंजाब के मुख्य मंत्री शाहबाज शरीफ ने इस कांड में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने एक ‘गिरोह’ के 15 संदिग्धों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं और पाकिस्तान पंजाब के कसूर जिले के गंडा सिंह गांव के उनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बड़ी तादाद में गांव वाले जब संदिग्धों के घरों के बाहर इकट्ठा हो गए और उन्हें जलाने की धमकी दी तो पुलिस ने तीन और के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

जल्द कार्रवाई के आश्वासन

rape of boys and girls in pak

क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी साहिबजादा शहजाद सुलतान ने कहा, ‘ हम जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। हम कुछ सुबूत बरामद कर लिए हैं। पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी।’

एफआईआर के मुताबिक संदेह है कि रसूखदार संदिग्धों ने नौजवान लड़कों के साथ दुष्कर्म और लड़कियों के साथ बलात्कार करने की वीडियो बनाते थे। ये संदिग्ध लोगों गांववालों को ब्लैकमेल कर उनसे लाखों रुपयों और सोने के जेवरातों की फिरौती की मांग करते रहे होंगे।

अधिकारी ने बताया, ‘ गंडा सिंह गांव में हर कोई इस तरह की वारदात से वाकिफ था लेकिन आरोपियों द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के भय से गांववाले बरसों मौन रहे। एक शिकायत में कहा गया है कि संदिग्धों ने सैकड़ों लड़के और लड़कियों को शिकार बना कर उनका शोषण किया।

पाकिस्तान के पंजाब सूबे के मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी सुलतान से इस कांड की 24 घंटे के भीतर प्रारंभिक रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed