{"_id":"5c1ec918bdec2256d14f3b97","slug":"raj-kapur-and-dilip-kumar-houses-will-buy-by-khyber-pakhtunkhwa-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज कपूर और दिलीप के पुश्तैनी मकानों को खरीदेगी खैबर पख्तूनख्वा सरकार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
राज कपूर और दिलीप के पुश्तैनी मकानों को खरीदेगी खैबर पख्तूनख्वा सरकार
Sun, 23 Dec 2018 05:00 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sun, 23 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा सरकार भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी मकानों को खरीदने की योजना बना रही है। प्रांतीय सरकार दिलीप और राज कपूर समेत विभाजन से पहले ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के 25 घरों को खरीदना चाहती है। इन मकानों की खरीद के लिए राज्य सरकार ने 61 करोड़ रुपये आवंटित किया है।
विज्ञापन
दोनों भारतीय अभिनेताओं के पुश्तैनी मकान राजधानी पेशावर के मशहूर किस्सा ख्वानी बाजार में हैं। खैबर पख्तूनख्वा सरकार पहले ही इन घरों को राष्ट्रीय विरासत घोषित कर चुकी है। राज कपूर का पैतृक मकान कपूर हवेली के नाम से मशहूर है। जिसका निर्माण उनके दादा दीवान बशेस्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच कराया था। राज कपूर की पैदाइश भी इसी मकान में हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, वयोवृद्ध अभिनेता और ‘ट्रेजडी किंग’ नाम से मशहूर दिलीप कुमार का पुश्तैनी मकान भी पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कार्यकाल के दौरान 2014 में दिलीप के पैतृक घर को संघीय पुरावशेष अधिनियम के तहत राष्ट्र्रीय विरासत घोषित किया गया था। प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि पुरातत्व विभाग को फिजबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलते ही दिलीप और राज कपूर के पुश्तैनी मकानों समेत पुरातात्विक महत्व के 25 इमारतों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन