फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   raheel shareef pakistani new army chief

71 की जंग में मारे गए मेजर के भाई बने पाक आर्मी चीफ

Wed, 27 Nov 2013 04:55 PM IST
Updated Wed, 27 Nov 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
raheel shareef pakistani new army chief

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लेफ़्टिनेंट जनरल राहील शरीफ को देश का नया सेना प्रमुख नियुक्त किया है जबकि लेफ़्टिनेंट जनरल राशिद महमूद को ज्वाइंट चीफ़ ऑफ़ स्टाफ कमेटी का प्रमुख बनाया गया है।

विज्ञापन


बीबीसी उर्दू संवाददाता आसिफ़ फ़ारुक़ी को थल सेना के मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि लेफ़्टिनेंट जनरल राहील शरीफ़ और लेफ़्टिनेंट जनरल राशिद महमूद को फ़ोर स्टार जनरल बना दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लेफ़्टिनेंट जनरल राहील शरीफ़ को चीफ़ ऑफ़ द आर्मी स्टाफ जबकि लेफ़्टिनेंट जनरल राशिद महमूद को चेयरमैन ऑफ़ ज्वाइंट चीफ ऑफ़ स्टाफ कमेटी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के सरकारी टीवी के मुताबिक जनरल राहील शरीफ़ पाकिस्तानी थल सेना के 15वें प्रमुख होंगे जो 29 नवंबर को सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लेंगे।

जनरल राहील इंस्पेक्टर जनरल ट्रेनिंग एंड इवोल्यूशन के पद पर काम कर रहे थे। इससे पहले वो कोर कमांडर गुजरावालां और पाकिस्तानी सैन्य एकेडमी काकोल के कमांडेंट के पद पर काम कर चुके हैं।


जनरल राहील 1971 में पाकिस्तान और भारत के युद्ध में निशान-ए-हैदर पाने वाले मेजर शब्बीर शरीफ के छोटे भाई हैं। जनरल राशिद मुहम्मद इससे पहले चीफ ऑफ जनरल स्टाफ के पद पर थे और वो कोर कमांडर लाहौर भी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed