पीएम के ‘अचानक’ पाक दौरे पर जुड़ा बिजनेस कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘अचानक’ पाकिस्तान दौरे पर अब तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने भी सवाल खड़े किए है। एक के बाद एक तीन ट्वीट के जरिए इमरान ने नरेंद्र मोदी और पाक पीएम नवाज शरीफ की मुलाकात को एक बिजनेसमैन के निजी हितों की मुलाकात बताया है।
इमरान ने ट्विटर पर लिखा कि एक बिजनेसमैन दोस्त (सज्जन जिंदल) ने मोदी और नवाज की मुलाकात कराई, जिसमें उसके निजी हित जुड़े हुए थे। एक अन्य ट्वीट में इमरान ने लिखा, ‘हम भारत-पाक संबंधों में गर्माहट का स्वागत करते हैं। चूंकि यह मुलाकात एक बिजनेसमैन के जरिए हुई, इसलिए इसमें हितों के टकराव का मामला निहित है।’
इमरान ने मुलाकात को विदेश मंत्रालय द्वारा पहले से ही तय किए जाने का दावा किया। इमरान ने कहा कि बिजनेसमैन के जरिए कराई गई मुलाकात दोनों देशों के सुधरते संबंधों को खोखला करने वाली है।
ये हैं सज्जन जिंदल
गौरतलब है कि शुक्रवार को कांग्रेस ने भी पीएम मोदी के अचानक पाक दौरे को
निजी व्यापार हितों से जोड़ते हुए कहा था कि एक व्यापारी ने ‘पहले से इसकी
व्यवस्था’ की हुई थी। आनंद शर्मा ने कहा था कि हमारे पास इसकी निश्चित
जानकारी है कि यह कार्यक्रम पूर्व नियोजित था।
पीएम नरेंद्र मोदी और पाक पीएम नवाज शरीफ की अचानक मुलाकात में जिस बिजनेसमैन का नाम सामने आया है वह सज्जन जिंदल हैं। सज्जन राजनीति से तो दूर रहते हैं, लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से उनके करीबी रिश्ते हैं। सज्जन, उद्योगपति नवीन जिंदल के भाई हैं।
करीब पंद्रह हजार करोड़ रुपये के जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल मुख्य रूप से स्टील, बिजली उत्पादन और खनन के कारोबारी हैं।
मैकेनिकल में इंजीनियरिंग करने वाले सज्जन ने 1983 में अपने पिता ओपी जिंदल की मौत के बाद कारोबार संभाला। राजस्थान के बाड़मेर में लिग्नाइट आधारित तेरह सौ मेगावाट क्षमता की बिजली उत्पादन इकाई उनकी कंपनी द्वारा ही लगाई गई है। सज्जन की पत्नी संगीता समाज सेवा से जुड़ी हैं। उनकी दो बेटियां तारिणी, तन्वी और एक बेटा पार्थ है।