फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Qamar Javed Bajwa will be next Pak Army chief

कश्मीर ''कमांडर'' रहे बाजवा को नवाज ने सौंपी पाकिस्तानी सेना की कमान

Sat, 26 Nov 2016 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 26 Nov 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
Qamar Javed Bajwa will be next Pak Army chief
Qamar Javed Bajwa

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा को पाकिस्तान का नया सेनाध्यक्ष चुना है। वह जनरल राहिल शरीफ की जगह लेंगे।

विज्ञापन


राहिल 29 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लेफ्टिनेंट जनरल कमर जावेद बाजवा रावलपिंडी यूनिट के कमांडर रह चुके हैं। बाजवा इंस्पेक्टर जनरल ट्रेनिंग ऐंड एवेल्यूएशन (GHQ) तौर पर पदस्थ हैं। मौजूदा आर्मी चीफ राहील शरीफ भी इसी पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 
विज्ञापन

 


 

बाजवा पैदल सेना के बलूच रेजिमेंट से हैं। इस रेजिमेंट ने बाजवा से पहले पाकिस्‍तान को तीन आर्मी चीफ दिए हैं।  पाकिस्‍तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कश्‍मीर और आतंकवाद से जुड़े मसलों पर उनका अनुभव काफी ज्‍यादा है। बाजवा ने पाकिस्तान की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण कॉर्प-10 का भी नेतृत्व किया है।कॉर्प टेन सेना का वो हिस्सा है जो इंडिया से सटे बॉर्डर पर और लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16वें सेनाध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालेंगे बाजवा

Qamar Javed Bajwa will be next Pak Army chief
General Bajwa
बाजवा 16वें सेनाध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालेंगे। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल राहील शरीफ के उत्तराधिकारी के लिए चार जनरल के नाम पर विचार किया गया।

इनमें सबसे वरिष्ठ चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जुबैर हयात, मुल्तान कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल इशफाक नदीम अहमद, बहावलपुर कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जावेद इकबाल रामडे और जनरल कमर जावेद बाजवा शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed