{"_id":"4ba79aea-08d7-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"putin-calls-off-pak-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतिन ने रद्द की प्रस्तावित पाक यात्रा ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पुतिन ने रद्द की प्रस्तावित पाक यात्रा
इसलामाबाद/एजेंसी
Updated Fri, 28 Sep 2012 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने इसलामाबाद की अपनी पूर्व निर्धारित यात्रा को रद्द कर दिया है, जिससे पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान और अफगानिस्तान की अगले माह होने वाली शिखर बैठक स्थगित हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि पुतिन के दो अक्तूबर को दो दिवसीय यात्रा पर पाकिस्तान आने का कार्यक्रम था जिसे पाकिस्तानी अधिकारी द्विपक्षीय संबंधों को नए सिरे से तय करने के अवसर के रूप में देख रहे थे जो अफगानिस्तान पर सोवियत संघ के कब्जे के दिनों से तनावपूर्ण चल रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि पुतिन ने बिना कोई कारण बताए यात्रा को रद्द कर दिया है। उनकी यात्रा के लिए किसी नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। विदेश विभाग के प्रवक्ता मोआज्जाम खान द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि 2 से 3 अक्तूबर को इसलामाबाद में पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के बीच होने वाली चार पक्षीय शिखर बैठक के कार्यक्रम को नए सिरे से तय किया जा रहा है।
खान ने बताया कि राजनयिक चैनलों के जरिए प्रतिनिधि नेताओं से विचार विमर्श के बाद शिखर बैठक की नई तारीखों को तय किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को लिखे खत में रूस पाकिस्तान संबंधों को संयुक्त रूप में आगे बढ़ाने, के हमारे प्रयास पर उत्सुकता व्यक्त की।