{"_id":"5acdd9a24f1c1b193d8b47b9","slug":"punjab-province-of-pakistan-is-poisoning-sindh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंध में नदियों के जरिये जहर पहुंचा रहा पाकिस्तान का पंजाब प्रांत, मर रहे लोग ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
सिंध में नदियों के जरिये जहर पहुंचा रहा पाकिस्तान का पंजाब प्रांत, मर रहे लोग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान का पंजाब प्रांत सिंध के लोगों को नदियों के जरिये जहर पहुंचा रहा है। यह जानकारी सिंध असेंबली ने चेतावनी जारी करते हुए दी। असेंबली ने प्रस्ताव जारी करते हुए पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट को नोटिस लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
असेंबली ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा लीथल केमिकल से जुडे़ प्रदूषण को पंजाब की फैक्ट्रियों के जरिये सिंध की ओर जाने वाली नदियों में छोड़ा जा रहा है जिससे यहां के लोगों की मौत हो रही है। यह प्रस्ताव पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता निसार अहमद खुहरो द्वारा पेश किया गया है।
विज्ञापन
जिसमें कहा गया है कि यह आपदा मानव निर्मित है जिसमें कई संस्थाएं भी शामिल हैं। खुहरो ने इंडस रिवर सिस्टम अथॉरिटी के फेल हो चुके प्रयासों पर भी चिंता जताई। सिंध असेंबली ने सिंध में पानी की कमी को लेकर भी पाकिस्तान के चीफ जस्टिस से सोमवार को सुओ मोटो नोटिस की मांग की थी।
विज्ञापन
आपको बता दें कि कई एनजीओ और राजनैतिक संस्थानों ने पंजाब प्रांत द्वारा बाकी के क्षेत्रों के साथ किये जा रहे भेदभाव पर चिंता जताई है।