फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   punjab is shelter of lashkar jhangvi

पंजाब है लश्करे झंगवी की पनाहगाह: मलिक

Sat, 02 Mar 2013 11:40 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 02 Mar 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
punjab is shelter of lashkar jhangvi

पाकिस्तान के केंद्रीय गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा है कि प्रतिंबधित चरमपंथी संगठन लश्करे झंगवी पंजाब को अपनी पनाहगाह के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन


सरकारी रेडियो के मुताबिक़ केंद्रीय गृह मंत्री ने इस्लामाबाद में मीडिया से बात करते हुए कहा कि संगठन के 700 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं की सूची और संबंधित ब्योरे हुकूमत ने पंजाब राज्य सरकार के हवाले किया है।
विज्ञापन


उनका कहना था कि लिस्ट इसलिए मुहैया करवाई गई है ताकि राज्य सरकार इन लोगों के ख़िलाफ़ जल्द से जल्द कार्रवाई शुरू कर सके। हाल में कोएटा में शिया समुदाय के लोगों के ख़िलाफ़ हुई हिंसा के बाद पाकिस्तान हुकूमत दबाव में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की केंद्र में मौजूद सरकार पंजाब राज्य पर आरोप लगाती रही है कि वो लश्करे झंगवी जैसी संस्थाओं को पनाह दे रही है। राज्य सरकार इन आरोपों से इंकार करती है।

शियाओं को निशाना
क्वेटा मे हाल के दो महीनों में दो बड़ी वारदातें हुई हैं जिनमें से एक की तो लश्करे झंगवी ने ज़िम्मेदारी क़बूल की थी।

पाकिस्तान के बलुचिस्तान सूबे के क्वेटा शहर में हुए धमाके में एक ही समुदाय के 90 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

स्थानीय शिया समुदाय में इस मामले को लेकर इस क़दर ग़ुस्सा था कि उन्होंने कई दिनों तक शवों को दफ़नाने से मना कर दिया था।

प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ़ ने एक समीति की घोषणा की थी जो वहां जाकर स्थानीय लोगों से बातचीत करेगी।

जनवरी में भी वहां इसी तरह का हमला हुआ था। इस घटना का असर कराची शहर और मुल्क के कई इलाक़ों में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed