{"_id":"591b879e4f1c1bfc71f23771","slug":"punjab-court-awards-death-sentence-to-dog-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में बच्चे को काटने पर कुत्ते को सजा-ए-मौत","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में बच्चे को काटने पर कुत्ते को सजा-ए-मौत
एजेंसी/ लाहौर
Updated Wed, 17 May 2017 04:43 AM IST
विज्ञापन
कुत्ता (डेमो फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में मंगलवार को एक अजीबोगरीब सजा सुनाई गई। पंजाब प्रांत में एक कुत्ते को मौत की सजा सुनाई गई क्योंकि उसने एक बच्चे को काट लिया था। जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब प्रांत के भक्कार में बच्चे को काटने वाले कुत्ते को सहायक आयुक्त राजा सलीम ने मौत की सजा सुनाई।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त ने कहा कि कुत्ते को यह सजा मानवीय आधार पर सुनाई गई है। सलीम ने अपनी सजा में कहा कि कुत्ते ने बच्चे को घायल किया इसलिए इसे मार डाला जाना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं कुत्ते के मालिक जमील ने इस अजीबोगरीब सजा के खिलाफ अतिरिक्त उपायुक्त के पास याचिका दाखिल की है। उसका कहना है कि पीड़ित बच्चे के परिवार ने मेरे कुत्ते के खिलाफ शिकायत की थी जिसके लिए उसे एक हफ्ते जेल की सजा मिल चुकी है और अब किसी भी अन्य प्रकार की सजा गलत होगी। उसने कहा कि वह अपने कुत्ते को इंसाफ दिलाने के लिए सभी अदालतों के दरवाजे खटखटाएगा।
विज्ञापन