फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   public anger on pakistan home minister malik.

जब पाकिस्तान के गृहमंत्री को यात्रियों ने खदेड़ा

Tue, 16 Sep 2014 08:25 PM IST
Updated Tue, 16 Sep 2014 08:25 PM IST
विज्ञापन
public anger on pakistan home minister malik.

भारत की तरह पाकिस्तान में भी कई बार वीआईपी नेताओं के कारण विमान की उड़ान में देरी होती है लेकिन इस बार पाकिस्तान के लोगों ने कड़ा कदम उठाया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक जब देर से विमान में चढ़ने आए तो नाराज़ यात्रियों ने उन्हें विमान में चढ़ने नहीं दिया।

वाकया कराची का है जहां एक विमान को इस्लामाबाद के लिए शाम सात बजे उड़ान भरनी थी लेकिन घोषणा की गई कि विमान डेढ घंटे देरी से उड़ेगा।

जब विमान उड़ने को हुआ तब पहुंचे पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक। यह देखकर यात्री बेहद नाराज़ हो गए और उन्होंने अपनी नाराज़गी रहमान मलिक पर उतारी।

विज्ञापन

देर से आने पर बरसे यात्री

public anger on pakistan home minister malik.

निजी टीवी चैनल टाइम्स नाऊ पर दिखाए जा रहे फुटेज के अनुसार कई यात्री रहमान मलिक को आड़े हाथों लेते हुए दिखे जिसके बाद रहमान मलिक वापस चले गए।

हालांकि बाद में रहमान मलिक ने एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया है कि विमान पहले से ही लेट था और विमान उनकी वजह से लेट नहीं हुआ।

रहमान मलिक ने ट्वीट किया, '' मुझे अपनी बात कहने का हक है। विमान सात बजे जाना था और साढ़े आठ बजे गया। मेरी वजह से कोई देरी नहीं हुई थी।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed