फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   PTV attack case: Pakistan court directs police to arrest Imran Khan

इमरान खान की गिरफ्तारी का आदेश, पीटीवी मुख्यालय पर तोड़फोड़ का आरोप

Fri, 21 Oct 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Oct 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
PTV attack case: Pakistan court directs police to arrest Imran Khan
- फोटो : file photo

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी हुआ है। पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत ने उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इमरान पर पर पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) मुख्यालय पर तोड़फोड़ का आरोप है। इमरान की पार्टी के अलावा पाकिस्तान आवामी तहरीक के अध्यक्ष तहीरुल कादरी की गिरफ्तारी का भी आदेश है। वारदात को 2014 में अंजाम दिया गया था। अदालत ने 70 लोगों की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिया है। 

विज्ञापन


मामले में पाक पुलिस की उदासीनता भी उजागर हुई है। अदालत ने पुलिस को लताड़ लगाते हुए कहा कि इम मामले में रिपोर्ट दाखिल करने में इतनी ढील क्यों बरती गई।
विज्ञापन


चश्मदीदों की मानें तो उस दिन करीब 400 लोगों का हुजूम पीटीवी मुख्यालय की ओर बढ़ा। लोगों ने वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे वहां की व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। बाद में सेना की मदद से हालात पर काबू पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवाज के लिए राहत की बात!

PTV attack case: Pakistan court directs police to arrest Imran Khan

बता दें कि इमराम की गिरफ्तारी होती है तो पाक पीएम नवाज शरीफ के लिए राहत की बात होगी। पिछले कई दिनों से शरीफ का पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद इमरान उनके पीछे हाथ धोकर पड़े हैं। इमरान में नवाज सरकार को बर्खास्त करने के लिए अदालत में अर्जी तक दे रखी है।

इससे पहले भारत के खिलाफ नवाज की बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी इमरान नहीं गए थे। इमरान ने बैठक का बायकॉट कर नवाज से पनापा पेपर्स पर सवाल पूछे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed