{"_id":"5b67bacb4f1c1b07788b7dd2","slug":"pti-party-claims-it-has-got-support-of-other-parties-to-form-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान चुनाव: सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी पीटीआई, अब 143 सांसदों के समर्थन का किया दावा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान चुनाव: सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी पीटीआई, अब 143 सांसदों के समर्थन का किया दावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने दावा किया है कि वह सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े तक पहुंच चुकी है। उसे अन्य पार्टियों से भी समर्थन मिल रहा है जिसमें इमरान की विरोधी पार्टी पाकिस्तान मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम-पी) भी शामिल है।
विज्ञापन
इस पार्टी ने शनिवार को पत्र सौंपा जिसमें इसने अपने 6 सांसदों के इमरान के पक्ष में आने की बात कही है। इसके अलावा मुस्लिम लीग-क्यू, ग्रांड डेमोक्रेटिक अलायंस (जीडीए), बलूचिस्तान अवामी पार्टी, अवामी मुस्लिम लीग और जम्हूरी वतन पार्टी ने भी इमरान खान को केंद्र में समर्थन देने की बात कही है। वहीं चुनाव जीतकर 13 में से 9 निर्दलीय सांसदों ने भी इमरान की सरकार को अपना समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन
143 सांसदों के समर्थन का दावा
बता दें पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य हैं। इनमें से 272 सीटों पर 25 जुलाई को चुनाव हुए थे। इसमें इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 115 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अब पार्टी का कहना है कि अन्य दलों के समर्थन के बाद कुल मिलाकर उसके पास 143 सांसदों का समर्थन है।
विज्ञापन