फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   PTI party claims it has got support of other parties to form government

पाकिस्तान चुनाव: सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी पीटीआई, अब 143 सांसदों के समर्थन का किया दावा

Mon, 06 Aug 2018 08:43 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
PTI party claims it has got support of other parties to form government

पाकिस्तान चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने दावा किया है कि वह सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े तक पहुंच चुकी है। उसे अन्य पार्टियों से भी समर्थन मिल रहा है जिसमें इमरान की विरोधी पार्टी पाकिस्तान मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम-पी) भी शामिल है।

विज्ञापन


इस पार्टी ने शनिवार को पत्र सौंपा जिसमें इसने अपने 6 सांसदों के इमरान के पक्ष में आने की बात कही है। इसके अलावा मुस्लिम लीग-क्यू, ग्रांड डेमोक्रेटिक अलायंस (जीडीए), बलूचिस्तान अवामी पार्टी, अवामी मुस्लिम लीग और जम्हूरी वतन पार्टी ने भी इमरान खान को केंद्र में समर्थन देने की बात कही है। वहीं चुनाव जीतकर 13 में से 9 निर्दलीय सांसदों ने भी इमरान की सरकार को अपना समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन


143 सांसदों के समर्थन का दावा

बता दें पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सदस्य हैं। इनमें से 272 सीटों पर 25 जुलाई को चुनाव हुए थे। इसमें इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 115 सीटें जीतीं और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अब पार्टी का कहना है कि अन्य दलों के समर्थन के बाद कुल मिलाकर उसके पास 143 सांसदों का समर्थन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed