टीवी एंकर रहीं पूर्व पत्नी रेहम ने कहा था- बिल्कुल भरोसेमंद नहीं हैं इमरान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहम ने द टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इमरान पर आरोप लगाया था कि वह बिल्कुल भरोसेमंद इंसान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह बुशरा को पिछले तीन साल से जानते हैं और जब हम दोनों दांपत्य जीवन में थे तब भी वह बुशरा से मिलते थे।
देश का प्रधानमंत्री बनने जा रहे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान ने इसके बाद 44 साल की बुशरा मनेका से निकाह किया। रेहम ने इमरान की शादी को लेकर पिछले महीने उड़ी खबर को भी सही बताया जिसमें यह कहा गया था कि इमरान ने एक जनवरी को बुशरा के साथ निकाह किया। रेहम ने लिखा था कि दोनों ने दो महीने पहले ही निकाह कर लिया था।लेकिन इसका खुलासा नहीं किया।
इमरान ने रेहम से 2015 में शादी की थी तब वह टीवी प्रजेंटर थी। दोनों का रिश्ता महज 10 महीनों तक ही चला था। बता दें कि पाकिस्तान में नई सरकार के गठन के लिए बुधवार को नेशनल असेंबली चुनावों के मतदान के दौरान आत्मघाती विस्फोट समेत भारी हिंसा में 35 लोग मारे गए, जबकि 67 गंभीर घायल हो गए। देर शाम शुरू हुई मतगणना के दौरान 272 सीटों में पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 110 सीटों पर बढ़त बनाकर दबदबा बना लिया था।
इमरान खान की पहली शादी ब्रिटिश अरबपति की बेटी जेमिमा गोल्डस्मिथ से 1995 में हुई थी। जेमिमा के साथ 9 साल तक शादी के बंधन में रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से 2004 में तलाक ले लिया था।
No, these are the words of those who have been Pir & Mureed.
— Reham Khan (@RehamKhan1) February 20, 2018
Both confirmed he was taking instructions for the last 3 years.
Ex-husband of Pir confirmed it too.
I was his wife at the time. #Fact https://t.co/hp4MKaGl9D