{"_id":"317f70d76d7d150041e9c41c4453f704","slug":"protesters-enters-in-to-ptv-office-in-islamabad-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: पीटीवी पर कब्जा, प्रसारण बंद","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान: पीटीवी पर कब्जा, प्रसारण बंद
Updated Mon, 01 Sep 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी सचिवालय के बाद अब सरकारी टीवी चैनल के दफ्तर में भी घुस गए हैं जिन्हें रोकने के लिए सेना बुलाई गई है।
विज्ञापन
पीटीवी न्यूज के अधिकारियों को प्रदर्शनकारियों को वहां से निकालने के लिए सेना को तलब किया है।
इससे पहले भीड सचिवालय में घुस गई थी। सचिवालय और संसद की इमारत में सेना को तैनात किया गया है।
सोमवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों की ज्यादा मौजूदगी न होने का फायदा उठा कर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच करने की कोशिश की थी।
सचिवालय के सामने प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़पों में शहर के एसएसपी (ऑपरेशन) असमतुल्लाह जुनेजो घायल हो गए।
रविवार को हुई झडपों में तीन लोग मारे गए जबकि सैंकडों घायल हो गए।
विज्ञापन
विपक्षी नेता इमरान खान और मौलवी ताहिरुल कादरी और उनके समर्थक आंदोलन चला रहे हैं और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का इस्तीफा मांग रहे हैं।
वो नवाज शरीफ पर पिछले साल हुए चुनावों में धांधली के जरिए जीत हासिल करने का आरोप लगाते हैं जबकि प्रधानमंत्री इन आरोपों को खारिज करते हैं।
वहीं सेना ने दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए संकट को सुझलाने की अपील की है।