फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Protest in PoK against Pakistan move to declare Gilgit-Baltistan as 5th province

गिलगित-बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने पर POK में विरोध, 'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...' के लगे नारे

Tue, 21 Mar 2017 12:11 PM IST
amarujala.com- Written by: अजय कुमार सिंह
amarujala.com- Written by: अजय कुमार सिंह Updated Tue, 21 Mar 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
Protest in PoK against Pakistan move to declare Gilgit-Baltistan as 5th province
पीओके में प्रदर्शनकारी करते वकील - फोटो : ani

पाकिस्तान द्वारा गिलगित-बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने पर पीओके और गिलगित में विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारी 'बच्चा-बच्चा कट मरेगा, पर ये सूबा नहीं बनेगा' के नारे लगाते सुने गए । प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वकील भी शामिल थे।

विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान में बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध चार प्रांत हैं। पाकिस्तान में गिलगित-बाल्टिस्तान को एक अलग भौगोलिक क्षेत्र माना जाता है। वहां एक प्रादेशिक विधानसभा है और एक चुना हुआ मुख्यमंत्री है।
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि पाकिस्तान के अंतर-प्रांतीय समंवय मंत्री रियाज हुसैन पीरजादा ने कहा था कि विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज के नेतृत्व वाली एक समिति ने गिलगित-बाल्टिस्तान को प्रांत का दर्जा देने का प्रस्ताव रखा है। पीरजादा ने बताया कि समिति ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान का एक प्रांत बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि उस क्षेत्र का दर्जा बदलने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा। गौरतलब है कि 46 अरब डॉलर की लागत से बनने वाला चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) इसी इलाके से होकर गुजरेगा। वहीं, चीन की इस योजना पर भारत कई बार आपत्ति जता चुका है। भारत का मानना है कि पाक अधिकृत कश्मीर से गुजरने के चलते यह योजना भारत की संप्रभुता का उल्लंघन है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed