फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Protest in Pakistan on Omission of Kulbhushan Jadhav from interview with Finance Minister Asad Umar

इंटरव्यू से कुलभूषण जाधव का नाम हटाने पर पाक में विरोध, पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने किया था जिक्र

Sat, 15 Dec 2018 03:55 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 15 Dec 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
Protest in Pakistan on Omission of Kulbhushan Jadhav from interview with Finance Minister Asad Umar
कुलभूषण जाधव
पाकिस्तान में बीबीसी को अपने एक इंटरव्यू को लेकर सरकार और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बीबीसी ने पाकिस्तानी वित्त मंत्री असद उमर के इंटरव्यू से जासूसी के आरोप में जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव का नाम हटा दिया था, जिसके बाद उसके खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 
विज्ञापन


लोग बीबीसी पर पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। इसके बाद बीबीसी को अपने टीवी इंटरव्यू कार्यक्रम ‘हार्ड टॉक’ में कुलभूषण का नाम ‘हटाने’ पर सफाई देनी पड़ी। बीबीसी ने कहा कि इंटरव्यू में कुलभूषण के जिक्र को एडिट (हटाना) करना कोई ‘सेंसरशिप’ नहीं था।
विज्ञापन


इस पर पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शीरीन माजरी ने कहा, ‘इंटरव्यू से कुलभूषण का नाम हटाना ‘पूरी तरह पक्षपात’ और बेहद शर्मनाक है। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि बीबीसी को भारत में मोटी कमाई होती है।’ हालांकि, बीबीसी ने कहा, ‘रिकॉर्ड किया गया इंटरव्यू बहुत लंबा था और उसे प्रसारित करना मुश्किल था। हमें उसे एडिट करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरव्यू को रेडियो और टीवी के लिए अलग-अलग तैयार किया गया था। महज भ्रम की स्थिति की वजह से ऐसा हुआ। हम दोबारा नाम लगाकर कार्यक्रम को फिर से प्रसारित करेंगे।’ बीबीसी के स्टीफन सैकर ने पाकिस्तानी वित्त मंत्री असद का इंटरव्यू लिया था। इसमें उन्होंने अर्थव्यवस्था, चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर समेत राष्ट्रीय महत्व के तमाम मुद्दों से जुड़े सवालों के जवाब दिए थे।

इसी इंटरव्यू में असद ने एक सवाल के जवाब में आरोप लगाया था कि बलूचिस्तान और पाकिस्तान के अन्य प्रांतों में सीमा पार से चरमपंथ को बढ़ावा दिया जा रहा है और भारतीय ‘जासूस’ कुलभूषण ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि, एडिट के दौरान बीबीसी ने इंटरव्यू से कुलभूषण का जिक्र हटा दिया। 


बताते चलें कि कुलभूषण फिलहाल पाकिस्तान की जेल में बंद हैं। सैन्य अदालत ने उन्हें जासूसी का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई है। इस साल मई में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने भारत की अपील पर कुलभूषण की सजा पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed