फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Protest in Pak over Indian judges in singing talent show

पाक टीवी शो में भारतीय जजों को लेकर हंगामा

Sat, 07 Nov 2015 05:11 PM IST
साजिद इक़बाल
साजिद इक़बाल Updated Sat, 07 Nov 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
Protest in Pak over Indian judges in singing talent show

पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर एक टीवी टैलंट हंट शो में भारतीय जजों को शामिल करने पर लोग गुस्सा जता रहे हैं। ये विरोध जियो टीवी के एक सिंगिंग शो 'एशिया सिंगिंग सुपरस्टार' को लेकर हो रहा है जिसमें बॉलीवुड संगीतकार शंकर महादेवन और गायिका श्वेता पंडित को जज बनाया गया है।

विज्ञापन


वहां सोशल मीडिया पर #GeoBetraysYetAgain यानी 'जियो ने फिर गद्दारी की' ट्रेंड कर रहा है और कई लोग जियो टीवी को 'गद्दार' बता रहे हैं।

इससे पहले भारत में शिवसेना के विरोध को देखते हुए कई पाकिस्तानी कलाकारों के कार्यक्रम रद्द किए जा चुके हैं। पिछले महीने पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली को मुंबई में अपना कंसर्ट रद्द करना पड़ा था।
विज्ञापन


इसके अलावा हाल में मुंबई में पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी की किताब के विमोचन कार्यक्रम के आयोजक सुधींद्र कुलकर्णी का मुंह काला कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले की भावना से कर रहे विरोध

Protest in Pak over Indian judges in singing talent show

ऐसे में, जियो टीवी के शो में भारतीय जजों के विरोध को 'जैसे को तैसा' समझा जा सकता है। कई लोग जियो टीवी से अपील कर रहे हैं कि वो अपने शो 'एशिया सिंगिंग सुपरस्टार' को रद्द कर दे।

सोशल मीडिया पर कई पाकिस्तानी जहां भारत में गोमांस के संदेह में कई लोगों को मारे जाने का मुद्दा उठा रहे हैं तो कई भारत पर नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी के इल्जाम भी लगा रहे हैं।

ट्विटर पर सैयद मुनीम ने लिखा, "जियो भारतीय एजेंडे पर काम कर रहा है।" एक अन्य यूज़र हया सुरैया ने लिखा, "मेरे घर में जियो पर बैन है। हम अपने पैसे के इस्तेमाल से जियो जैसे गद्दार को पाकिस्तान बर्बाद नहीं करने देंगे।"

वहीं कई लोग इस पूरी मुहिम पर सवाल भी उठा रहे हैं। औवेस जफर ने लिखा है, "उम्मीद है #GeoBetraysYetAgain ट्रेंड कराने वाले लोगों ने भारतीय गानों पर थिरकना और भारतीय अभिनेत्रियों को घूरना बंद कर दिया होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed