'NSA' से पहले बोला पाक, सबूत के साथ दिल्ली में होगी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने कहा है कि वो बिना किसी शर्त के बातचीत के लिए दिल्ली जाएंगे। ये बात उन्होंने शनिवार को इस्लामाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही।
अजीज को रविवार को भारत के सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिलना है। हालांकि अलगावादी कश्मीरी नेताओं से अजीज की प्रस्तावित मुलाकात को लेकर इस बैठक पर सवाल उठ रहे हैं। अजीज ने कहा कि अभी भारत की तरफ से बातचीत रद्द होने की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
देंगे दखलंदाजी के सबूत
अजीज ने साफ किया कश्मीर निश्चित रूप से दोनों देशों के बीच लंबित मुद्दों में शामिल है।उन्होंने कश्मीरी अलगावादी नेताओं से मुलाकात पर भारत की आपत्तियों को खारिज किया।
अजीज ने प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की कथित दखलंदाजी पर एक डॉज़ियर भी दिखाया और कहा कि भारत के साथ-साथ इसे संयुक्त राष्ट्र को भी सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा, “वो समझते हैं कि आतंकवाद पाकिस्तान से जुड़ा मुद्दा है, जिसे वो उठाना चाहते हैं। इस पर हमारी भी अपनी राय है और इसीलिए पाकिस्तान में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की दखलंदाजी का डॉज़ियर तैयार किया गया है।” भारत ऐसे आरोपों से इनकार करता रहा है।
किसने थोपी शर्ते
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि वो बिना किसी शर्त के बातचीत के लिए दिल्ली जाएंगे। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के इस बयान पर सवाल उठाया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए शर्त थोप रहा है। उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत शर्त थोप रहा है।