{"_id":"58ece3304f1c1ba368cf620c","slug":"ppp-against-death-sentence-to-jadhav-bilawal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाधव की मौत के खिलाफ पाक से ही उठी आवाज, विपक्षी पीपीपी बोली- हम फांसी के खिलाफ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जाधव की मौत के खिलाफ पाक से ही उठी आवाज, विपक्षी पीपीपी बोली- हम फांसी के खिलाफ
amarujala.com- Presented by: अभिषेक
Updated Tue, 11 Apr 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो ने जासूसी के मामले में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने का विरोध किया। उन्होंने यह कहते हुए विरोध किया कि यह मुद्दा विवादास्पद है और उनकी पार्टी सैद्धांतिक तौर पर मृत्युदंड के खिलाफ है।
विज्ञापन
बिलावल ने संवाददाताओं से कहा, ‘भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव का मुद्दा विवादास्पद है। उसे यहां होना नहीं चाहिए था।’ यह याद करते हुए कि उनके नाना जुल्फीकार अली भुट्टो को भी मृत्युदंड दिया गया था, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सैद्धांतिक रूप से मृत्युदंड के खिलाफ है। पीपीपी पंजाब के अध्यक्ष और पूर्व संघीय सूचना मंत्री कमर जमा कैरा ने कहा कि जाधव के मृत्युदंड पर भारत की प्रतिक्रिया स्वाभाविक है।
विज्ञापन
कैरा ने कहा, ‘वाकई, नवाज शरीफ सरकार जाधव पर आरोपपत्र के बारे में दुनिया को बताने में विफल रही है। यदि भारत ने ऐसे किसी पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा होता तो उसने दुनिया में ढेर सारा प्रचार किया होता।’ पाकिस्तान के पूर्व अटार्नी जनरल अनवर मंसूर खान ने कहा कि जाधव अपनी सजा के खिलाफ सेना प्रमुख एवं उच्चतम न्यायालय के सामने समीक्षा अपील दायर कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘अपनी याचिका खारिज होने की स्थिति में, वह राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर कर सकता है।’
विज्ञापन