फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Policeman arrested for allegedly torturing elderly Hindu man in Ghotki

पाकिस्तान में इफ्तार से पहले खाना खाने पर कॉन्स्टेबल ने हिंदू बुजुर्ग को पीटा

Sun, 12 Jun 2016 12:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jun 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
Policeman arrested for allegedly torturing elderly Hindu man in Ghotki
- फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान के सिंध में एक बुजुर्ग हिंदू की पुलिस ने सिर्फ इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि उन्होंने इफ्तार के वक्त से पहले खाना खा लिया था। पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के अनुसार, बुजुर्ग का नाम गोकल दास है।
विज्ञापन


उन्होंने शाम करीब 6.30 बजे घर के बाहर बैठकर चावल खा लिए थे, जबकि इफ्तार का वक्त 40 मिनट बाद का था। पुलिस की पिटाई के बाद गोकल दास का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो हो रही है, जिसमें उनके हाथ से खून बहता दिख रहा है।  
विज्ञापन


 

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद हरकत में आई पुलिस

Policeman arrested for allegedly torturing elderly Hindu man in Ghotki
हिंदू बुजुर्ग की पिटाई करने वाले कॉस्टेबल को अब गिरफ्तार कर लिया गया है। - फोटो : ट्विटर
ट्विटर पर इस घटना की निंदा के साथ बुजुर्ग को न्याय दिलाने की गुहार लगाई जा रही है। सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना के बाद आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम अली हसन है, वह घोटकी जिले में तैनात था। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोकल दास के पोते विनोद कुमार ने कांस्टेबल की बदसलूकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। गोकल दास की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंस्पेक्टर जनरल सिंध ए.डी. ख्वाजा पीड़ित बुजुर्ग को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed