{"_id":"5b845cab42c792466a50630c","slug":"police-officer-sacked-after-refused-to-apologise-to-ex-husband-of-imran-khans-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान की तीसरी पत्नी के पहले पति को नाके पर रोकना पुलिस अधिकारी को पड़ा भारी, गई नौकरी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
इमरान की तीसरी पत्नी के पहले पति को नाके पर रोकना पुलिस अधिकारी को पड़ा भारी, गई नौकरी
भाषा, लाहौर
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति को जांच नाके पर रोकना भारी पड़ गया। माफी मांगने से इनकार करने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मनिका से माफी मांगने से इनकार करने पर जिला पुलिस अधिकारी (पाकपट्टन) रिजवान उमर गोंडाल को उसके पद से हटा दिया और लाहौर के केन्द्रीय पुलिस कार्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 23 अगस्त को खावर मनिका लाहौर से पाकपट्टन की ओर आ रहे थे, तभी उन्हें रात एक बजे जांच नाके पर रोका गया। उन्होंने बताया, 'पिकेट पर जब पुलिस ने मनिका को रूकने का इशारा किया तो वह नहीं रूके। पुलिस ने उनकी कार का पीछा किया और कुछ किलोमीटर की दूरी में उन्हें पकड़ लिया। खावर मनिका ने अपना परिचय देने के बावजूद नहीं छोड़े जाने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया।'
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि नवनियुक्त मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने पिछले शुक्रवार को डीपीओ गोंडाल को तलब किया था। उन्होंने बताया, 'मुख्यमंत्री ने डीपीओ को बताया कि मनिका ने शिकायत की है कि पुलिस अधिकारी ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया है इसलिए उसे माफी मांगनी चाहिए। गोंडाल ने हालांकि माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है। इस पर मुख्यमंत्री ने उसे बर्खास्त करने के आदेश दिए।'
उन्होंने बताया कि गोंडाल को इमरान खान के निर्देश पर हटाया गया है। बुशरा बीबी ने उनके सामने यह मामला रखा था। विपक्षी पीएमएल-एन ने इस मामले में हस्क्षेप करने के लिए इमरान खान की आलोचना की है।
पार्टी के पूर्व मंत्री मलिक अहमद ने कहा, 'क्या यही योग्यता है जिसकी बात इमरान खान सत्ता में आने के बाद कर रहे हैं। खान ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को हटा कर जो उदाहरण पेश किया है वह सबके सामने है और यह निंदनीय है।'