कंदील बलोच हत्या मामले में बहन और भाई गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया सेलेब्रिटी कंदील बलोच की हत्या के मामले में पाकिस्तान की पुलिस ने कंदील की बहन और रिश्ते में लगने वाले भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये गिरफ्तारी कंदील के भाई द्वारा परिवार की इज्जत बचनाने के नाम पर की गई कंदील की हत्या के बाद की है।
जांच अधिकारी ने बताया बहन शहनाज और कंदील का रिश्ते में लगने वाले भाई हक नवाज को कंदील की हत्या की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। परिवार को बेइज्जत करने के नान पर 16 जुलाई को कंदील बलोच की उसके भाई मोहम्मद वसीम ने मुल्तान में हत्या कर दी थी।
वसीम ने कंदील की हत्या के बाद कुबूल किया था कि परिवार को बदनाम करने के कारण उसने अपनी बहन की हत्या अकेले ही की थी।
पॉलीग्राफ और डीएनए टेस्ट भी करवाया
पुलिस हालांकि शहनाज और हक नवाज की इस हत्या से जुड़े होने की संभावना की जांच कर रही है। पुलिस ने वसीम का पॉलीग्राफ और डीएनए टेस्ट भी करवाया था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अली मर्दान ने कहा कंदील बलोच की हत्या की जांच के संबंध में मुफ्ती अब्दुल कवी को भी समन भेजा जाएगा।
मुफ्ती कवी उस वक्त विवाद में आए जब कंदील बलोच ने मुफ्ती के साथ फेसबुक पर अपनी तस्वीरें अपलोड की थीं। कंदील बलोच की हत्या के बाद पाकिस्तान में 'ऑनर किलिंग' नए सिरे से बहस शुरू हो गई है।