फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pok residents take to streets against atrocities by ISI and Pakistani army

पीओके में पाक सेना और आईएसआई के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Mon, 03 Oct 2016 05:18 AM IST
एजेंसी/मुजफ्फराबाद
एजेंसी/मुजफ्फराबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 05:18 AM IST
विज्ञापन
pok residents take to streets against atrocities by ISI and Pakistani army
- फोटो : ANI

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। पीओके के कोटली इलाके में यहां के लोग पाकिस्तानी सेना और पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी की। 

विज्ञापन


वे पाक सेना और आईएसआई के अत्याचार का विरोध कर रहे थे। उनका गुस्सा फर्जी मुठभेड़ और पाकिस्तान शासन के असहमत आजादी समर्थक नेताओं के उत्पीड़न के खिलाफ फूट पड़ा है। सड़क पर उतरे गुस्साए लोग 'कश्मीरियों की हत्यारी पाक सेना' और 'आईएसआई से ज्यादा वफादार कुत्ते' जैसे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारी प्रमुख कश्मीरी राष्ट्रवादी नेता आरिफ शाहिद की हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। शाहित आल पार्टी नेशनल एलायंस (एपीएनए) के चेयरमैन तथा जम्मू कश्मीर नेशनल लिबरेशन कांफ्रेंस (जेकेएनएलसी) के अध्यक्ष थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या की साजिश रचने का आरोप आईएसआई पर है

pok residents take to streets against atrocities by ISI and Pakistani army

शाहिद की हत्या 14 मई 2013 को रावलपिंडी में उनके घर के सामने कर दी गई थी। वे 62 वर्ष के थे। शाहिद की हत्या की जांच अभी चल रही है। पुलिस को इस मामले में अभी कोई सुराग नहीं मिला है। शाहिद की हत्या की साजिश रचने का आरोप आईएसआई पर है। मुजफ्फराबाद स्थित एपीएनए के अनुमान के मुताबिक पिछले दो साल में आईएसआई ने सौ से अधिक आजादी समर्थक राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या की है। 

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका ने पीओके में मानवाधिकार के उल्लंघन पर चिंता जताई थी। उसने पाकिस्तानी की सभा पार्टियों से अपील की थी कि वे शांतिपूर्ण तरीके  और वैध राजनीतिक उपायों के जरिए विवाद को सुलझा लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed