फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   PoK locals stage a protest in Islamabad; Claim that Pak govt is committing atrocities on citizens

शरीफ सरकार कर रही मासूमों पर अत्याचार, सड़कों पर उतरे पाक नागरिक

Sun, 05 Feb 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Feb 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
PoK locals stage a protest in Islamabad; Claim that Pak govt is committing atrocities on citizens
इस्लामाबादः प्रदर्शन करते नागरिक - फोटो : ANI
इस्लामाबाद की सड़कों पर लोग अपनी ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। एएनआई के मुताबिक स्थानीय लोग सरकारी उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार आईएसआई और प्रशासन के साथ मिलकर मासूम नागरिकों पर अत्याचार कर रही है।  बता दें कि पाकिस्तान हर साल 5 फरवरी को 'कश्मीर सॉलिडैरिटी डे' मनाता है। इस मौके पर इस बार स्थानीय लोग सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं पाक हुक्मरानों और आईएसआई के खिलाफ जुल्म ढाने का आरोप लगाया। 

बता दें कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नवाज शरीफ सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी हुक्मरानों और आईएसआई ने पीओके में जुल्म की इंतेहा कर रखी है। यहां नागरिकों की आजादी छीनी जा रही है। पाक अधिकृत कश्मीर के ब्लॉगरों को लिखने की स्वतंत्रता नहीं है। 




पिछले साल 14 अगस्त को गिलगित-बाल्टिस्तान और बलूचिस्तान में पाकिस्तान सरकार और सेना का विरोध हुआ था। पाकिस्तान सेना के लिए 'गो बैक' के नारे लगाए थे। इसके बाद 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया था। कई बार आरोप लगा है कि पाकिस्तानी फौज पीओके में मानवाधिकारों का उल्लंघन करती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed