{"_id":"5c7bb157bdec2273a1357892","slug":"pml-n-chief-shahbaz-sharif-meets-nawaz-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहबाज ने नवाज शरीफ से जेल में की मुलाकात, भारत-पाक तनाव से कराया वाकिफ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
शहबाज ने नवाज शरीफ से जेल में की मुलाकात, भारत-पाक तनाव से कराया वाकिफ
Sun, 03 Mar 2019 04:19 PM IST
तिवारी अभिषेक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sun, 03 Mar 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
शहबाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के विपक्षी नेता और पीएमएल-एन के प्रमुख शहबाज शरीफ ने अपने बड़े भाई एवं पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से जेल में मुलाकात कर उन्हें मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति, विशेषकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से वाकिफ कराया। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। नवाज अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार के मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद हैं। उन्हें सात साल की सजा हुई है।
विज्ञापन
‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने पार्टी के सूत्रों के हवाले से कहा, ‘‘ शनिवार को हुई मुलाकात का मकसद उन्हें (नवाज को) मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति, विशेषकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से वाकिफ कराना था।’’ जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी ।
विज्ञापन
इसके बाद भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला किया, जिसके जवाब में अगले ही दिन सबुह पाकिस्तान ने एफ-16 सहित 24 लड़ाकू विमानों के साथ भारत में घुसने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
समाचार पत्र ने कहा कि बैठक के दौरान शरीफ परिवार के खिलाफ चल रहे अदालती मामलों पर भी चर्चा की गई। शहबाज ने नवाज से उनके स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा। गौरतलब है कि लाहौर के जिन्ना अस्पताल में 10 दिन तक इलाज कराने के बाद पिछले सप्ताह ही नवाज शरीफ जेल लौटे हैं। (इनपुटः भाषा)