फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   PM Nawaz Sharif, Bajwa agree to amicably resolve row over leaked report

लीक रिपोर्ट पर पाक पीएम शरीफ और बाजवा में हुई ‘डील’

Sun, 07 May 2017 03:19 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद 
एजेंसी/ इस्लामाबाद  Updated Sun, 07 May 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
PM Nawaz Sharif, Bajwa agree to amicably resolve row over leaked report
पाक पीएम नवाज शरीफ ( फाइल फोटो)
डॉन लीक रिपोर्ट मामले में पाक पीएम नवाज शरीफ और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा सौहार्दपूर्ण तरीके से मतभेद दूर करने पर सहमत हो गए हैं। अक्तूबर में डॉन अखबार ने पाक सेना और सरकार के बीच अनबन की खबर पहले पन्ने पर प्रकाशित की थी। 
विज्ञापन


मतभेद की मुख्य वजह पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठनों के भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ छद्म युद्ध में शामिल होने को बताया गया था। कहा गया था कि शरीफ सरकार ने देश में इस्लामिक कट्टरपंथी संगठनों पर अंकुश लगाने को कहा पर सैन्य नेतृत्व इसके लिए तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


मीडिया में खबर लीक होना देश की ताकतवर सेना को नागवार गुजरा और उसने जांच करने को कहा। बाद में सेना ने जांच समिति की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू करने की मांग की। उधर, जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद शरीफ ने अपने विदेश नीति मामलों के सलाहकार तारिक फातेमी को बर्खास्त कर दिया तो सेना ने इस फैसले को ही खारिज कर दिया। इसके बाद सेना व सरकार में टकराव और बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार रात पीएम शरीफ के कहने पर बाजवा के साथ उनकी बैठक हुई और मतभेद दूर करने पर सहमति बनी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed