फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   PM Modi is not invited for imran khan PM swearing in ceremony in pakistan

इमरान खान के शपथग्रहण पर पीएम मोदी को न्योता नहीं, नहीं जाएंगे पाकिस्तान

Wed, 01 Aug 2018 05:04 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद 
एजेंसी, इस्लामाबाद  Updated Wed, 01 Aug 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
PM Modi is not invited for imran khan PM swearing in ceremony in pakistan

पाक में नई सरकार बनाने जा रही पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने उन रिपोर्टों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि इमरान खान के शपथ कार्यक्रम में विदेशी नेताओं को बुलाया जाएगा। इससे पहले 11 अगस्त को इमरान के शपथ कार्यक्रम में न्योता भेजे जाने वाले विदेशी नेताओं में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम भी शामिल बताया जा चुका है।

विज्ञापन


पीटीआई के प्रवक्ता फवाद हुसैन का स्पष्टीकरण ऐसे समय में आया है जब मीडिया में पीएम मोदी समेत सार्क देशों के नेताओं को इमरान के शपथ समारोह में निमंत्रण देने की खबरें सामने आईं।
विज्ञापन


पार्टी के प्रवक्ता ने ट्वीट किया, पीएम के शपथग्रहण समारोह में अंतरराष्ट्रीय नेताओं को बुलाने वाली मीडिया की खबरें सही नहीं हैं। हमने इस मसले पर विदेश मंत्रालय से सुझाव मांगा है और हम उसके मुताबिक ही फैसला लेंगे। फवाद हुसैन ने इससे पहले कहा था कि पीएम मोदी का इमरान की जीत पर उनको फोन करना एक अच्छा कदम है। इसका स्वागत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि इमरान खान को मिली कम सीटों के बावजूद वह सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके लिए 11 अगस्त को शपथ ग्रहण समारोह के लिए वह पीएम मोदी समेत सभी सार्क देशों के नेताओं को बुलाने पर विचार कर रहे हैं। 65 वर्षीय इमरान के नेतृत्व में पीटीआई पाकिस्तान में सबसे बड़े दल के रूप में उभरा है। 


इमरान को पीएम हाउस नहीं, सरकारी आवास देने की तैयारी

इस्लामाबाद। पीटीआई प्रमुख इमरान खान 25 जुलाई को आम चुनाव जीतनेे के बाद किए वादे के मुताबिक पाक के पीएम निवास में नहीं रहेंगे। लेकिन इमरान का बानी गाला इलाके में स्थित मौजूदा घर सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण उन्हें सरकारी आवास देने की कवायद चल रही हैं। डॉन न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान के अधिकारी इमरान खान की मिनिस्टर्स एंक्लेव में रिहाइश पर विचार कर रहे हैं। इस्लामाबाद स्थित इस इलाके के एक घर को इमरान का सरकारी आवास घोषित किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed