फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   PM Imran Khan Criticized for using Helicopter to go to home

इमरान की फिजूलखर्ची बनी चर्चा का विषय, हेलीकॉप्टर से घर वापस जाते हैं पाक पीएम

Fri, 31 Aug 2018 08:44 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
PM Imran Khan Criticized for using Helicopter to go to home

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हेलिकॉप्टर से घर जाने को लेकर चर्चा का विषय बन चुके हैं। उनपर जनता के पैसे की फिजूलखर्ची का आरोप लग रहा है। बता दें पीएम बनने की घोषणा होने पर इमरान खान ने कहा था कि वह पीएम बनने के बाद न तो प्रधानमंत्री आवास का इस्तेमाल करेंगे और साथ ही पीएम और मंत्रियों पर होने होने वाले सरकारी खर्च में भी कटौती करेंगे। 18 अगस्त को ही इमरान खान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। लेकिन इमरान अपने इस वादे को बहुत जल्दी भूल गए। वह पीएम आवास से बानी गाला स्थित अपने घर हेलिकॉप्टर से ही जाते हैं।

विज्ञापन


इसपर जब सूचना मंत्री का कार्यभार संभाल रहे फवाद चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने चौंकानी वाली बात बताई। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पीएम आवास से घर जाने तक के लिए पीएम जिस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं, उसमें सिर्फ 55 पाकिस्तानी रुपये प्रति किमी का खर्च आता है। जबकि रोड से जाने में इससे ज्यादा खर्च आता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इमरान के हेलिकॉप्टर से जाने और फवाद के इस बयान के बाद से काफी मजाक बनाया जा रहा है। फवाद का ये भी कहना है कि लोगों को इससे कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें इस वक्त पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था काफी कमजोर है। वह जैसे तैसे चीन के दिए कर्ज और अमेरिकी मदद से चल रही है। ऐसे में पीएम का हेलिकॉप्टर से घर जाने पर सवाल उठना लाजमी है। वहीं पाकिस्तान सरकार के पास भी वर्तमान में केवल 7 हेलिकॉप्टर हैं जिनमें से 2 का इस्तेमाल तो खुद पीएम इमरान ही करते हैं। वह आमतौर पर अगस्ता वेस्टलैंड डब्ल्यू 139 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं। जिससे प्रति नॉटिकल माइल्स पाकिस्तानी रुपये में 1600 रुपये का खर्च आता है। पीएम को अपने घर पहुंचने में कुल 12,800 से 16,000 पाकिस्तानी रुपये का खर्च आता है। जबकि रोड से यह खर्च महज 350-750 रुपये ही बैठता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed