फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   petition filled in Pakistan court for 'early execution' of Kulbhushan Jadhav

जाधव को तत्काल सजा-ए-मौत दिए जाने पर उतारू पाक, SC में याचिका दायर

Sun, 28 May 2017 02:56 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 28 May 2017 02:56 PM IST
विज्ञापन
petition filled in Pakistan court for 'early execution' of  Kulbhushan Jadhav

कुलभूषण जाधव मामले में औंधे मुंह गिरने वाले पाकिस्तान में उथल-पुथल लगातार मची हुई है। जाधव की फांसी पर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) की रोक के बाद उनके खिलाफ पाक में लगातार कदम उठाने की मांग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में जाधव की जल्द फांसी को लेकर याचिका डाली गई है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के सीनियर वकील फारूख नईक ने यह याचिका कोर्ट में दायर की है। बता दें कि ब्लूचिस्तान से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हुए कुलभूषण जाधव की फांसी पर इंटरनेशनल कोर्ट ने रोक लगा दी है। इससे बौखलाया पाक उन्हें हर तरीके से सजा देने को तैयार बैठा है। जाधव भारत के पूर्व नौसेना अधिकारी हैं और उन्हें पाक से सैन्य कोर्ट ने 10 अप्रैल को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद से दोनों देशों में जाधव को लेकर ठनी हुई है। पाक के मनमानी रवैया पर रोक लगाने के लिए कोर्ट ने आईसीजे का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद ही उनकी फांसी पर रोक लगी है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीजे की पहली सुनवाई में पाकिस्तान को कूटनीतिक पटखनी दे चुका भारत अब दूसरी सुनवाई में भी उसे चारो खाने चित करने की तैयारी में है। दूसरी सुनवाई में पाक को घेरने के लिए भारत जाधव को राजनयिक पहुंच न देने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल आईसीजे के आदेश के बावजूद पाकिस्तान ने भारत को जाधव तक राजनयिक पहुंच नहीं दी है। इसके अलावा पाकिस्तान ने जाधव के मुकदमे से जुड़े कानूनी पहलुओं की भी जानकारी भारत को नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed