फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   peshwar attack on social media

पेशावरः ख़ून के नापाक ये धब्बे, ख़ुदा से कैसे छिपाओगे

Wed, 17 Dec 2014 11:51 AM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
peshwar attack on social media

पाकिस्तान के पेशावर में हुए हमले पर भारत में सोशल मीडिया पर एक हैशटैग ट्रैंड करता रहा - #IndiawithPakistan। यह ट्विटर पर दूसरा सबसे बड़ा ट्रैंड था। ज़्य़ादातर भारतीय और पाकिस्तान के लोगों ने बच्चों पर हमले के लिए इस हैशटैग का सहारा लेकर तालिबान की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन

एक शख़्स ने लिखा - ख़ून के नापाक ये धब्बे, ख़ुदा से कैसे छिपाओगे, मासूमों की क़ब्र पर चढ़कर, कौन सी जन्नत में जाओगे।

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की भतीजी फ़ातिमा भुट्टो ने बज़फ़ीड इंडिया को रिट्वीट किया – भारतीय पेशावर स्कूल के शिकार लोगों से एकजुटता दिखाने के लिए #IndiawithPakistan को ट्रैंड कर रहे हैं

विज्ञापन

ख़ून और आंसुओं का कोई देश धर्म नहीं होता

peshwar attack on social media

पाकिस्तान के पत्रकार रज़ा रूमी ने रिट्वीट किया- ख़ून और आंसुओं की कोई राष्ट्रीयता या धर्म नहीं होता। ये हममें से किसी के भी हो सकते हैं। हम आपके दर्द को समझते हैं
भारतीय पत्रकार सागरिका घोष ने हैशटैग के साथ लिखा – अपने पाकिस्तानी भाई-बहनों के दर्द को समझते हैं जिनके बच्चों को तालिबान ने मार डाला। ताक़त, एकजुटता, उम्मीद
पत्रकार बीना सरवर ने रिट्वीट किया – क्योंकि हम कभी इन कायरों के आगे नहीं झुकेंगे। क्योंकि हमारे बच्चे हमारा मुस्तकबिल हैं। इसलिए भारत पाकिस्तान के साथ है। #IndiawithPakistan

भारत भी पाकिस्तान के साथ

peshwar attack on social media

भारत प्रशासित कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हैशटैग के साथ लिखा – नरेंद्र मोदी की तरफ़ से दो मिनट के मौन की अपील एक अच्छा क़दम है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था- पाकिस्तान में हुए कायराना हमले को लेकर मैं भारत के सभी स्कूलों से अपील करता हूं कि वो एकजुटता के लिए दो मिनट का मौन रखें।

भाजपा नेता सुधींद्र कुलकर्णी ने इस हैशटैग के साथ ट्वीट किया – पेशावर हमले में मारे गए बच्चों के ख़ून की कोई राष्ट्रीय पहचान नहीं थी और न ही उनकी ग़मज़दा माँओं की।

विज्ञापन

पेशावर हमले पर बॉलीवुड भी गमजदा

peshwar attack on social media

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने लिखा – उन सभी से अपील जो पाकिस्तान को चलाते हैं, कि इस दुख की घड़ी में हम तुम्हारे साथ हैं। मगर यह कड़ी कार्रवाई का वक़्त है। चरमपंथी कैंप बंद करो।

इंद्राणी सेनचौधरी ने लिखा - कुछ पाकिस्तानी #StopIndianTerrorisminPak ट्रैंड कर रहे हैं। क्या उन्हें दिखता नहीं। मगर मैं फिर भी कहूंगी #IndiawithPakistan
मीना लिखती हैं- अगर मैं यह हैशटैग ट्रैंड करूंगी तो मेरे देश में मासूमों को मारने के लिए कसाब नहीं घुस पाएंगे। शोएब ख़ान लिखते हैं- इस दुख की घड़ी में हम पाकिस्तान के साथ अपना दुख बांटते हैं, जिनके परिवारों के बच्चों की मौत हुई है उनके लिए प्रार्थना।

सौम्या कुलश्रेष्ठ ने लिखा है – बच्चों तुम्हारी चीखें आने वाले बरसों तक मानवता के दिल में गूंजती रहेंगी। जबकि स्मृति लिखती हैं – जब तुम्हारा बच्चा मरता है तो उसे दिल में दफ़नाओ। वो तभी मरता है जब तुम मरते हो। यह पश्तून कहावत है। मेरा दिल दुखता है।

उमेर ख़ान कहते हैं – ये वही बच्चे थे जो शायद सरहद मिटा देते, हाय अफ़सोस मदन सांगलीकर और दूसरे कई लोगों ने इस हैशटैग के साथ अंग्रेज़ी में एक लाइन ट्वीट की – द स्मॉलेस्ट कॉफ़िंस आर एक्चुअली द हैविएस्ट (छोटे ताबूत शायद सबसे भारी होते हैं)

बहुतों ने इस हैशटैग के साथ लिखा कि यह घटना मानवता के इतिहास पर काला धब्बा है। पाकिस्तान के क़ैसर मलिक ने हैशटैग के साथ लिखा – कभी नहीं सोचा था कि हैशटैग इतनी अहमियत रखते हैं।


मनीष बैद ने लिखा – बच्चों पर हमला भगवान पर हमले जैसा है। कई बच्चों के माता-पिताओं ने लिखा कि वो सदमे में हैं और सुन्न महसूस कर रहे हैं। प्रकाश सिंह बिष्ट ने लिखा - सूरज कल भी निकलेगा , पर उसकी धूप से खिलने वाले कुछ फूल आज कम हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed