पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ बोले- मैं लश्कर का सबसे बड़ा समर्थक, हाफिज मेरी पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने खुले तौर पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उल-दावा का समर्थन किया है। मुशर्रफ ने पाकिस्तान के ARY न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं लश्कर-ए-तैयबा का सबसे बड़ा समर्थक हूं और जानता हूं कि वह भी मुझे पसंद करते हैं, जमात-उद-दावा भी मुझे पसंद करता है।
UN में जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद की नौटंकी- आतंकियों की लिस्ट से हटाओ मेरा नाम
जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या हाफिज सईद भी उनको पसंद करता है? इस पर उन्होंने हां में जवाब दिया। मुशर्रफ ने यह भी कहा कि उनकी हाफिज से मुलाकात भी हो चुकी है।
मुशर्रफ ने भारत पर यूएस के साथ मिलकर लश्कर-ए-तयैबा को आतंकी संगठन घोषित करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं कश्मीर में LeT द्वारा की जा रही कार्रवाई और भारतीय सेना को दबाने के समर्थन में हूं। मुशर्रफ ने LeT को कश्मीर में एक्टिव सबसे बड़ी फोर्स तक बता दिया।
I am the biggest supporter of LeT and I know they like me & JuD also likes me: Pervez Musharraf to Pakistan's ARY News, also said 'yes' on being asked if he likes Hafiz Saeed, added that, 'I have met him (Hafiz Saeed)' pic.twitter.com/txxT58oPoU
— ANI (@ANI) November 29, 2017
Was always in favor of action in Kashmir & of suppressing Indian Army in Kashmir & they are the biggest force (LeT), India got them declared as terrorists by partnering with US. Yes they (LeT) are involved in Kashmir & in Kashmir it is b/w we & India: Musharraf to ARY News pic.twitter.com/b1fOAyreKl
— ANI (@ANI) November 29, 2017