फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pervez Musharraf is not able to return pakistan due to unspecified illness

नई बीमारी के कारण तेजी से कमजोर होते जा रहे हैं मुशर्रफ, नहीं लौट सकते पाकिस्तान

Mon, 01 Oct 2018 11:50 AM IST
इस्लामाबाद, भाषा
इस्लामाबाद, भाषा Updated Mon, 01 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
Pervez Musharraf is not able to return pakistan due to unspecified illness

पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ किसी नई बीमारी के कारण तेजी से कमजोर होते जा रहे हैं। जिसके कारण वह देशद्रोह के मुकदमे का सामना करने के लिए देश वापस नहीं आ सकते। इस बात की जानकारी मुशर्रफ की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने दी।  

विज्ञापन


साल 2016 से दुबई में रह रहे मुशर्रफ (75) साल 2007 में संविधान को निलंबित करने को लेकर देशद्रोह के मुकदमे का सामना कर रहे हैं। 'डॉन' न्यूज की खबर के अनुसार, साल 2010 में मुशर्रफ की ओर से बनाई गई ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के पूर्व अध्यक्ष मुहम्मद अमजद ने बताया कि नई बीमारी के कारण पूर्व राष्ट्रपति को हर तीन महीने पर इलाज के लिए लंदन जाना पड़ता है।
विज्ञापन


यह जानकारी नहीं दी गई कि मुशर्रफ को कौन सी बीमारी है। रविवार को पार्टी की एक बैठक के बाद अमजद ने पत्रकारों को बताया, 'परवेज मुशर्रफ की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी, जिसके लिए अमेरिका में उन्हें अपना इलाज कराना पड़ रहा है। लेकिन इन दिनों वह किसी अलग बीमारी का इलाज करा रहे हैं। इसके लिए उन्हें हर तीन महीने पर लंदन जाना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम अभी उनकी बीमारी के बारे में देश को नहीं बता सकते, लेकिन हम अदालत को इस बारे में बताएंगे और बीमारी से जुड़े दस्तावेज भी मुख्य न्यायाधीश को सौंपेंगे।' अमजद ने कहा, 'मुशर्रफ लगातार कमजोर होते जा रहे हैं इसलिए हम उनकी जान जोखिम में नहीं डाल सकते।'


उन्होंने कहा कि मुशर्रफ पाकिस्तान लौटेंगे, लेकिन इस गारंटी पर कि उनके मुकदमे की सुनवाई निष्पक्ष तरीके से होगी और उन्हें इलाज के लिए विदेश जाने दिया जाएगा। अमजद ने दावा किया कि पार्टी ने 25 जुलाई को हुए आम चुनावों के लिए उन्हें वापस लाने की कोशिश की, लेकिन उनकी राह में 'रोड़े अटकाए गए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed