फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pervez Musharraf granted bail in Lal Masjid case

मुशर्रफ को जमानत मिली, जल्द रिहाई

Mon, 04 Nov 2013 07:11 PM IST
Updated Mon, 04 Nov 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
Pervez Musharraf granted bail in Lal Masjid case

पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व सैनिक राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ को ज़मानत दे दी है।

विज्ञापन


मुशर्रफ को यह ज़मानत वर्ष 2007 में इस्लामाबाद स्थित लाल मसजिद से चरमपंथियों को खदेड़ने के सैनिक अभियान के मामले में दी गई है। अदालत ने उन्हें दो हज़ार डॉलर के मुचलके पर ज़मानत देने का फ़ैसला किया।

बीबीसी संदावदाताओं के अनुसार मुशर्रफ़ को अब उनके ख़िलाफ़ सभी मामलों में ज़मानत दे दी गई है, जिसके बाद उन्हें नज़रबंदी से रिहा किए जाने की संभावना है।

इसके बावजूद पूर्व जनरल सरकार की निर्गम नियंत्रण सूची में रहेंगे जिसकी वजह से देश छोड़ कर नहीं जा सकते हैं।

अदालत के बाहर उनके वकील ने कहा कि मुशर्रफ़ की देश छोड़ कर जाने की कोई मंशा नहीं है। जनरल मुशर्रफ़ ने इस्लामाबाद की लाल मसजिद में सैनिक कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसमें एक मौलवी समेत सौ से अधिक लोग मारे गए थे और पाकिस्तान में चरमपंथी बगावत शुरू हो गई थी, जो आज तक जारी है।
विज्ञापन


मुशर्रफ़ चुनाव लड़ने के लिए इस वर्ष के शुरू में स्वनिर्वासन से पाकिस्तान लौटे थे। मुशर्रफ़ इस बात पर ज़ोर देते रहे हैं कि उनके खिलाफ़ सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुशर्रफ़ ने महाभियोग के ख़तरे को देखते हुए अगस्त 2008 में राष्ट्रपति का पद छोड़ा था और उसके बाद से वो दुबई और लंदन में स्वनिर्वासन की ज़िंदगी जी रहे थे। कई बार अपनी वतन वापसी को टालने वाले मुशर्रफ आख़िरकार पिछले दिनों पाकिस्तान लौटे थे।


उनपर पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो और कबाएली नेता अकबर बुग्ती की हत्या का मुकदमा भी चल रहा है। वर्ष 2007 में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को बर्ख़ास्त करने के मामले में भी उन्हे अभियुक्त बनाया गया है लेकिन इन तीनों मामलों में उन्हें पहले ही ज़मानत मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed