फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   people trolled Pakistan International Airlines for their wrong claims on Facebook

PIA ने विज्ञापन के जरिए बांधे तारीफों के पुल, यूजर्स बोले- आपके ज्यादातर कर्मचारी हैं भूत

Mon, 26 Feb 2018 02:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
people trolled Pakistan International Airlines for their wrong claims on Facebook
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विज्ञापन

पाकिस्तान की मशहूर एयरलाइन पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) को हाल ही में फेसबुक पर अपने विज्ञापन की वजह से ट्रोल होना पड़ा है। इस विज्ञापन में महिला क्रू मेंबर यूनिफॉर्म पहनकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही है जो आपको यह सुनिश्चित करना चाहती है कि आपको आराम और लग्जरी के लिए इसी एयरलाइन से यात्रा करनी चाहिए। लड़की की तस्वीर के साथ लिखा है- क्या आपने यह कहा कि आप पीआईए से यात्रा नहीं करेंगे? इस तस्वीर के साथ एयरलाइन में यात्रा करने के लिए बहुत से कारण गिनवाए गए हैं।

विज्ञापन


तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- एकमात्र हम पाकिस्तान से ज्यादातर अंतर्राष्ट्रीय स्थलों पर जाते हैं। एकमात्र हम ऐसी एयरलाइन हैं जो पाकिस्तान के विभिन्न शहरों, जिसमें उत्तरी क्षेत्र और ग्वादर में जाते हैं। एकमात्र हमारी एयरलाइन में सबसे बड़े विमान हैं। एकमात्र हमारी एयरलाइन में असली बिजनेस क्लास है। एकमात्र हमारी एयरलाइन गर्व से राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलती है। हम आपको आसमान में पाकिस्तान की मेहमान नवाजी मुहैया करवाते हैं और हम अपने रिश्तों की कद्र करते हैं। आपको जल्द ही पीआईए में देखना चाहेंगे।
विज्ञापन


एयरलाइन के दावों को खारिज करते हुए फेसबुक पर यूजर्स ने उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। फरहाद अहमद नाम के यूजर ने लिखा- आप एकमात्र ऐसी एयरलाइन हैं जहां आप केबिन क्रू से कंबल की मांग करेंगे तो आपको जवाब मिलेगा- जनाब यह पीआईए की परवाज है आपका घर नहीं। एक साल पहले कुआलालंपुर से लाहौर जाते समय मुझे यह अनुभव मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेख मुहम्मद बिलाल एहसान ने लिखा- आपकी असली बिजनेस क्लास दूसरे देश की अर्थव्यवस्था के प्रीमियर पर चलती है। आपकी सुविधाएं अत्यधिक अक्षम और अपर्याप्त हैं। आपके पास दुनिया के सबसे ज्यादा एयरलाइन कर्मचारी हैं जिसके ज्यादातर कर्मचारी भूत हैं। आप पाकिस्तान का तथाकथित गर्व हैं जिसके क्रू मेंबर अमूमन ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में संलिप्त रहते हैं। फैजल मुन्नी ने लिखा- हम एकमात्र ऐसी एयरलाइन हैं जहां एयरहोस्टेस आपको इस तरह से देखती है जिससे कि आपको अपने पैदा होने पर शर्मिंदा होना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed