फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   People look forward to 'new Pakistan' after General Election 2018

ट्विटर पर 'इमरान मेरी जान', आवाम देख रही 'नए पाकिस्तान' का ख्वाब

Fri, 27 Jul 2018 02:17 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 27 Jul 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
People look forward to 'new Pakistan' after General Election 2018

पाकिस्तान में इमरान सरकार को लेकर बातें शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी अंतिम नतीजे आने बाकी और पाकिस्तान आम चुनाव में इमरान की पार्टी सबसे आगे है। ऐसे में पाकिस्तान की जनता को इमरान से काफी उम्मीदें हैं। यहां की आवाम नए पाकिस्तान की परिकल्पना कर रही है। ऐसे में इमरान को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। ट्वीट पर ही लोगों ने इमरान को बतौर एक खिलाड़ी काफी सराहा और देश चलने की नई जिम्मेदारी पर बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
चूंकि देश के लिए 1992 में इमरान पहले भी हीरो बन चुके हैं। इसलिए ज्यादातर उनका इस्तकबाल क्रिकेटिया अंदाज में किया जा रहा है। पाक जनता का दिल जीतने पर उनके हाथ में फिर ट्रॉफी पकड़ाकर लोगों ने खूब फोटो वायरल किए हैं। कुछ लोग यहां से पाकिस्तान की किस्मत बदलते देख रहे हैं। 
 
नतीजों के ऐलान तक शांत रहने वाले भी लोग हैं, जो ये कहते पढ़े गए कि आखिरी गेंद का फेंका जाना बाकी है यानी अभी इमरान के पीएम बनने पर एक धड़ा शांत है। इमरान की तारीफ में जुटे लोगों ने मीम का सहारा लेकर भी अपने नेता की खूब तारीफ की। 
 
इधर भारत के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी इमरान के पीएम बनने की संभावना से खुश हैं। आमिर ने कहा है कि अगर इमरान पाक के नए पीएम बनते हैं तो वो पाकिस्तान जाएंगे। 
  हालांकि कुछ लोग इमरान की इस कामयाबी से उनकी तारीफ करने से परहेज कर रहे हैं। कुछ तो व्यंगात्मक टिप्पणी कर इस नतीजे से अपनी नाखुशी जाहिर कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed