फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   People in Pakistan choose tea seller as MP, find out millionaire

पाकिस्तान में चाय बेचने वाले को जनता ने चुन लिया सांसद, निकला करोड़पति

Sun, 12 Aug 2018 05:34 PM IST
भाषा, पेशावर
भाषा, पेशावर Updated Sun, 12 Aug 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
People in Pakistan choose tea seller as MP, find out millionaire

पाकिस्तान में आम चुनाव के दौरान मीडिया में ‘‘चायवाला’’ के तौर पर जोर-शोर से प्रचारित पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) के सांसद करोड़पति निकले। जियो टीवी ने पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल दस्तावेज के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान के खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के एनए 41 (बाजौर) सीट से पीटीआई सांसद गुल जफर खान के पास तीन करोड़ रुपए की संपत्ति है।

विज्ञापन


दस्तावेज के अनुसार निर्वाचित सांसद का कपड़े का व्यापार है। इसके मुताबिक जफर के पास एक करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के अलावा दो घर और कृषि भूमि भी है जिसकी कीमत एक करोड़ बीस लाख रुपए है। चर्चा थी कि इमरान खान की पीटीआई का टिकट मिलने से पहले वह रावलपिंडी के एक होटल में चाय बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान में 25 जुलाई को हुए आम चुनाव से पहले इलाके में लोगों को चाय परोसते जफर की तस्वीर खींची गई थी। बहरहाल, चाय परोसते उनका वायरल हुआ एक वीडियो मतदान के बाद भी शूट किया गया था। निर्वाचित सांसद के हवाले से चैनल ने कहा है, ‘‘यह मेरा काम है और मैं यहां सांसद बना हूं।’’ उन्होंने दावा किया कि उनका मुख्य फोकस सभी के लिए शिक्षा और संस्थानों में सुधार लाने पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed