पठानकोट हमला: आतंकी मसूद अजहर हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट में हुए आतंकी हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठकर अंजाम दी गई, इस बात के सुबूत पाकिस्तान को सौंपने के बाद पाकिस्तान ने आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद के कई सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पठानकोट पर हुए आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं पर पाकिस्तान ने अपना चाबूक चलाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर कार्रवाई करते हुए उसे प्रमुख मौलान मसूद अजहर और उसके कई आतंकियों को पकड़ लिया है। पाकिस्तान सरकार ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के कार्यालय को सील कर दिया गया है। अब पठानकोट हमले में मसूद अजहर को उसके साथियों के साथ हिरासत में ले लिया गया है।
पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में भारत ने अपने आठ जवानों को खो दिया था। मौलाना मसूद अजहर को हिरासत में लेने की पुष्टि पाकिस्तान के मीडिया ने की है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किस तरह कस्टडी में मौलाना मसूद अजहर को लिया गया है। भारत सरकार का गृह मंत्रालय इस मामले में पूरी नजर बनाए हुए रखे हुए हैं। पर अभी पाकिस्तान की तरफ से उसको इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आतंकी मामले की जांच कर रही टीम ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के अड्डे पर छापा मारा है। इस छापे में कई आतंकियों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान के जांच अधिकारियों को भारत भी जांच के लिए भेजा जा सकता है। आपको बताते चले कि मंगलवार को भारत के गृह मंत्री राजनाथ ने पाकिस्तान पर भरोसा जताते हुए कहा था कि पाकिस्तान आतंकियों पर कार्रवाई करेगा। पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी पूर्व में टेलीफोन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बाबत पूर्ण मदद का भरोसा दिलाया था।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में आंतरिक सुरक्षा मामलों की कमेटी की बैठक के बाद इसकी जानकारी मीडिया को दी गई है। इस बैठक में पाकिस्तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अली खान, वित्त मंत्री इस्हाक डार, खुफिया विभाग के निदेशक, लाहौर के कोर कमांडर के अलावा सेना और प्रशासन के कई उच्च अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जैश-ए-मोहम्मद के कई दफ्तरों पर छापे मारे गए हैं और उन्हें सील कर दिया गया है। बयान में ये भी कहा गया है कि पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बारे में चल रही जांच काफी संतोषजनक है और इस बारे में और आगे कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तानी सरकार अपने खास जांच अधिकारियों के एक दल को पठानकोट एयरबेस भेजने पर भी विचार कर रही है।
पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था
आपको बताते चले कि 1 जनवरी, 2016 को पठानकोट एयरबेस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इस आतंकी हमले में सेना और एनएसजी के आठ जवान शहीद हो गए थे। यह हमला इतने सुनियोजित ढंग से किया गया था कि करीब चार दिन तक पठानकोट एयरबेस को पूरी तरह से आतंकियों के चंगुल से खाली नहीं करवाया जा चुका था।
पिछले साल दिसंबर, 2015 में देश भर में कई जगह से आईएसआई के जासूस पकड़े गए थे। इस जासूसों से खुफिया एजेंसियों को काफी अहम इनपुट मिले थे।
पर इसके बावजूद इस आतंकी हमले को होने से नहीं रोका जा सका। पठानकोट में हुए आतंकी हमले की तुलना नवंबर, 2008 में मुंबई के अंदर हुए आतंकी हमलों से की जा रही है। पठानकोट आतंकी हमले के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद घटनास्थल पर जाकर वहां के हालात का जायजा लिया था।