{"_id":"5a7680124f1c1b05738b55ad","slug":"pastun-protesters-islamabad-pakistan-afghanistan-fata","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान कर रहा आतंकवाद का सपोर्ट, इस्लामाबाद में विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे लोग","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान कर रहा आतंकवाद का सपोर्ट, इस्लामाबाद में विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
आतंकवाद को पनाह देने के आरोपों में घिरे रहने वाले पाकिस्तान के विरोध हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। इस्लामाबाद में पश्तून समुदाय के लोग आजादी के नारे लगा रहे हैं और उनका आरोप है कि उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन पाकिस्तान आर्मी की ओर से लगातार हो रहा है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी का आरोप है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आतंकवाद को पनाह दी जा रही है। पश्तून समुदाय का कहना है कि पाकिस्तान सरकार पश्तून समुदाय पर हिंसा को बढ़ावा दे रही है, क्योंकि उनके खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकने में सरकार नाकाम रही है।
विज्ञापन
इनका आरोप है कि पाकिस्तान के आदिवासी क्षेत्रों (संघीय प्रशासित आदिवासी क्षेत्र) और अफगानिस्तान में आतंकवादियों की मदद की जा रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर के पास रहने वाला समुदाय लगातार आतंकी गतिविधियों का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
#Pakistan: Pashtun protesters in Islamabad raised slogans saying that Pakistan’s security agencies have been harboring, sheltering and conducting terrorism in FATA (Federally Administered Tribal Areas) and Afghanistan. pic.twitter.com/Dg2KwxmU8m
— ANI (@ANI) February 4, 2018