{"_id":"5ae4ea984f1c1b87098b6d99","slug":"pashtuns-accused-pakistan-s-military-on-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्तूनों ने पाकिस्तानी सेना पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, निकाली रैलियां","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पश्तूनों ने पाकिस्तानी सेना पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, निकाली रैलियां
एजेंसी, पेशावर
Updated Sun, 29 Apr 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में व्यापक स्तर पर आंदोलन के रूप में उभर रहे पश्तूनों ने पाक सेना पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस आंदोलन में पाक सेना पर उनका गुस्सा रैलियों के रूप में निकल रहा है। दरअसल वहां की सेना की कार्रवाई के दौरान पिछले कुछ वर्षों में कई पश्तून लापता हो चुके हैं तो कई पश्तूनों को मारा जा चुका है। पाक सेना वहां रह रहे पश्तूनों का दमन कर रही है और उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन कर रही है।
पश्तूनों का आरोप है कि पाकिस्तान उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार कर रही है। बीते कुछ महीनों में 25 वर्षीय मंजूर पश्तून की पाकिस्तान में काफी लोकप्रियता बढ़ी है। पाकिस्तान में पश्तून की पहचान दबे, पिछ़ड़े समाज के लोगों की आवाज के रूप में है।
विज्ञापन
मंजूर पीटीएम के नेता हैं। वह तब सुर्खियों में आए जबकि जब दक्षिणी वजीरिस्तान के रहने वाले एक 27 वर्षीय नकीबुल्लाह मेहसुद की कराची में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन