फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Parvez musharraf reveals, kayani and aziz played major role Emergency

परवेज मुशर्रफ का खुलासा, आपातकाल लगाने में कयानी और अजीज का भी हाथ

Thu, 24 Dec 2015 12:59 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:59 PM IST
विज्ञापन
Parvez musharraf reveals, kayani and aziz played major role  Emergency

देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने पहली बार आपातकाल के अपने निर्णय के लिए वरिष्ठ नेताओं तथा सैन्य नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) को दिए बयान में मुशर्रफ ने पूर्व सैन्य प्रमुख परवेज कयानी और तत्कालीन प्रधानमंत्री शौकत अजीज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुशर्रफ के अनुसार कयानी 27 नवंबर, 2007 को सेना प्रमुख बन गए थे लेकिन उन्होंने आपातकाल वापस नहीं लिया। इसलिए वह भी प्रमुख अपराधी हैं।
विज्ञापन


मुशर्रफ ने बताया कि उन्होंने तीन नवंबर, 2007 को आपातकाल लगाने से पहले कयानी के अलावा दूसरे वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों तथा अजीज समेत कई नेताओं से सलाह ली थी। अजीज और उनके मंत्रिमंडल की राय पर ही आपातकाल लगाया गया। इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कयानी ने निभाया साथ

Parvez musharraf reveals, kayani and aziz played major role  Emergency

मुशर्रफ ने आरोप लगाया कि अजीज ने आपातकाल के लिए उन्हें जो नोट भेजा था, उसे कुछ लोगों ने आधिकारिक रिकॉर्ड से गायब कर दिया है। 72 वर्षीय मुशर्रफ के खिलाफ 2013 से देशद्रोह का मामला चल रहा है। अब पहली बार उन्होंने सीधे तौर पर कई प्रमुख लोगों के नाम घसीटे हैं।

माना जा रहा है कि मुशर्रफ अपनी गिरफ्तारी के समय कयानी की भूमिका से खुश नहीं हैं। कयानी को मुशर्रफ का आदमी माना जाता है लेकिन 2013 में देश वापसी पर जब पूर्व सैन्य प्रमुख (मुशर्रफ) को पकड़ा गया, तब उन्हें बचाने के लिए कयानी ने सक्रियता नहीं दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed