फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Parvez Musharraf does not return to Pakistan, will bring 'pull': Supreme Court

मुशर्रफ पाक नहीं लौटे, तो ‘खींच’ कर लाएंगे : सुप्रीम कोर्ट

Wed, 03 Oct 2018 04:50 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
Parvez Musharraf does not return to Pakistan, will bring 'pull': Supreme Court

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह जल्द स्वदेश नहीं लौटते हैं तो उन्हें ‘खींच’ कर लाया जाएगा। चीफ जस्टिस साकिब निसार ने कहा, ‘अगर मुशर्रफ स्वेच्छा से लौटते हैं तो उन्हें सम्मान दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होता है तो उन्हें वापस लाने का ऐसा तरीका अपनाया जाएगा, जो काफी अपमानजनक होगा।’ 75 वर्षीय मुशर्रफ पर 2007 में संविधान को निलंबित करने के आरोप में राजद्रोह का केस चल रहा है। पाक के पूर्व सैन्य प्रमुख 2016 में इलाज के लिए दुबई गए थे, तब से नहीं लौटे हैं।

विज्ञापन


‘हिम्मत दिखाएं पूर्व राष्ट्रपति’

चीफ जस्टिस ने कहा कि मुशर्रफ खुद को जांबाज कमांडो कहते हैं तो उन्हें कुछ हिम्मत दिखानी चाहिए। क्यों जांबाज कमांडो को देश लौटने में डर लग रहा है।’ इससे पहले मुशर्रफ के वकील ने कोर्ट से पूछा कि लाल मस्जिद मामले में उन पर कोई केस नहीं है। ऐसे में यह जानना आवश्यक है कि उन पर आखिर किस मामले में केस दर्ज है। इस पर निसार ने कहा कि उन पर राजद्रोह का मामला चल रहा है, लिहाजा उन्हें अदालत में पेश होना चाहिए।
विज्ञापन

जब तक जिंदा हैं, पेश होना होगा।

निसार ने कहा कि मैंने पहले भी आपको आश्वस्त किया था कि अगर मुशर्रफ पाक लौटते हैं तो उन्हें सुरक्षा दी जाएगी। उनका पूरा इलाज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च अदालत उन्हें फिर भरोसा देती है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक मुशर्रफ जिंदा हैं उनका यह कर्तव्य है कि वह अदालत में पेश हों। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि जिसके खिलाफ कोर्ट में केस चल रहा है वह स्वदेश नहीं लौट रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लौटने तक मुशर्रफ को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। चाहे केस का नतीजा कुछ भी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed