फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Panama Papers Scandal: There is no proof of any mistake says Pakistan former PM Nawaz Sharif 

नवाज शरीफ बोले- भ्रष्टाचार पर मेरे खिलाफ किसी भी गलती का सबूत नहीं

Wed, 03 Jan 2018 06:18 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Wed, 03 Jan 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
Panama Papers Scandal: There is no proof of any mistake says Pakistan former PM Nawaz Sharif 
Nawaz Sharif

पाकिस्तान के निर्वासित प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि उन्हें कमजोर आधार पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अयोग्य घोषित कर दिया गया। शरीफ ने कहा कि उनकी तरफ से गलती किए जाने के कोई सुबूत नहीं थे। पूर्व पीएम ने यह बातें कथित भ्रष्टाचार के तीन मामलों में भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेशी के दौरान कहीं।

विज्ञापन


ये मामले पनामा पेपर घोटाले से संबंधित है जिसमें कि तीन बार के प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था। शरीफ ने कहा, ‘वे लोग अभी तक मेरे खिलाफ कोई अपराध साबित नहीं कर पाए।’ 64 साल के शरीफ ने कहा कि उन्हें कमजोर आधार पर अयोग्य घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ गलती के साक्ष्य खोजने के अभी भी कथित रूप से प्रयास हो रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मदद रुकते ही बौखलाया पाक, कराची में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर शुरू हुआ प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मामलों की शुरुआत 8 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के 28 जुलाई के उस निर्णय के बाद हुई थी जिसमें शरीफ को प्रधानमंत्री के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अदालत ने अपने इस आदेश में राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो को शरीफ के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। 

जवाबदेही अदालत के जज मुहम्मद बशीर ने शरीफ, उनकी बेटी मरियम और उनके दामाद मुहम्मद सफदर के खिलाफ मामले की सुनवाई की। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed