फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   panama paper case : nawaz sharif came court on corruption case, said about cji and democracy

पनामा पेपर घोटाला : नवाज शरीफ बोले, पाकिस्तान में चल रही है मुख्य न्यायाधीश की तानाशाही

Mon, 23 Apr 2018 03:57 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Mon, 23 Apr 2018 03:57 PM IST
विज्ञापन
panama paper case : nawaz sharif came court on corruption case, said about cji and democracy

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अदालत में पेश होने के लिए सोमवार को लंदन से इस्लामाबाद लौटे, जहां उन पर भ्रष्टाचार के आरोपों में मुकदमा चल रहा है। इस दौरान शरीफ ने अपने खिलाफ चल रहे केस को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र नहीं, चीफ जस्टिस पाकिस्तान (सीजेपी) साकिब निसार की तानाशाही चल रही है।

विज्ञापन

 
नवाज ने कहा, पाकिस्तान में जो कुछ जो रहा है, वह न्यायिक सैन्य शासन से कम नहीं है। न्यायालय के हाल के आदेशों को तथ्यों से परे बताते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के 22 करोड़ लोगों को चुप कराना उन्हें मंजूर नहीं है। नवाज ने कहा, इस तरह की पाबंदियां तो सैन्य शासन के वक्त भी पाकिस्तान में नहीं थीं। पिछले साल 28 जुलाई को पनामा पेपर केस में सुप्रीम कोर्ट की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य करार दिए जाने के बाद सितंबर में नवाज पर तीन मुकदमे शुरू हुए थे। 
विज्ञापन


शरीफ अपनी बेटी मरियम और दामाद मोहम्मद सफदर के साथ अदालत में पहुंचे, लेकिन मुख्य गवाहों की अनुपस्थिति के चलते अदालत ने सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी। इस केस में शरीफ परिवार पर लंदन के एविनफील्ड एरिया में गैरकानूनी तरीके से संपत्ति खरीदने का आरोप है। हालांकि शरीफ के दोनों बेटे इस मामले में अब तक पेश नहीं हुए हैं। नवाज अपनी पत्नी कुलसूम नवाज को देखने लंदन गए थे, जहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed