फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Paksitan plan against india over violations of Indus Water Treaty

सिंधु जल समझौता: भारत पर दबाव बनाने की तैयारी में पाक, बना रहा ये प्लान

Fri, 04 May 2018 02:03 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Fri, 04 May 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
Paksitan plan against india over violations of Indus Water Treaty

पाकिस्तान की सरकार और सैन्य नेतृत्व ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे भारत और विश्व बैंक के समक्ष सिंधु जल संधि के कथित उल्लंघन का मामला मजबूती से उठाएं। 

विज्ञापन


बुधवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के आवास पर आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की 21वीं बैठक में यह निर्देश दिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी ने की। 
विज्ञापन


एनएससी ने कहा कि इस समय पाकिस्तान जल संकट का सामना कर रह है। अगर इस समझौते को ठीक से लागू कराया गया तो यह संकट दूर हो सकता है। ज्ञात हो कि भारत-पाकिस्तान की इस संधि का गारंटर विश्व बैंक है। वाशिंगटन में सितंबर में विश्व बैंक ने दोनों देशों के बीच अंतिम दौर की बातचीत कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु जल संधि के प्रावधानों के तहत सतलज, व्यास और रावी का पानी भारत को और सिंधु, झेलम और चिनाब का पानी पाकिस्तान को दिया गया है। पर जम्मू एवं कश्मीर की दो जल विद्युत परियोजनाओं की डिजाइन को लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति दर्ज कराई थी और 2016 में इस मामले को लेकर विश्व बैंक पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed