फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistani zaireen ajmer sharif

अजमेर नहीं आ सकेंगे पाकिस्तानी तीर्थयात्री

Sat, 11 May 2013 08:08 AM IST
Updated Sat, 11 May 2013 08:08 AM IST
विज्ञापन
pakistani zaireen ajmer sharif

पाकिस्तान सरकार ने एक बयान जारी करके बताया है कि अजमेर शरीफ के सालाना उर्स में भारत आने वाले तीर्थयात्री इस साल नहीं आ सकेंगे।

विज्ञापन


पाकिस्तान के अनुसार भारत सरकार ने मौजूदा हालात में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थता जताई है।

विश्वविख्यात सूफी संत ख्वाजा मोईनउद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स में हर साल पाकिस्तानी से भारी संख्या में उनके चाहने वाले तीर्थयात्री भारत आते हैं।

पाकिस्तान द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत ने उनसे कहा है कि दोनों देशों में इस वक्त जो माहौल है उससे उपजी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए भारत ख्वाजा के सालाना उर्स में आने वाले पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को आवश्यक सुरक्षा नहीं प्रदान कर सकता।

इसी साल की शुरुआत में ही एक भारतीय सैनिक का सिर काटे जाने का मामला सामने आया था। भारतीय सेना के अनुसार सैनिक का सिर पाकिस्तानी सेना के जवानों ने काटा था, जबकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इंकार किया था।
विज्ञापन


इस घटना के बाद ही दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।

अप्रेल में पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत पर कैदियों ने हमला किया था। कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई थी।

इसके बाद भारत की जम्मू जेल में बंद पाकिस्तानी नागरिक सनाउल्लाह पर भी कैदियों ने हमला किया था। हमले में घायल सनाउल्लाह को चंड़ीगढ़ के पीजीई अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में उनकी भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed