फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistani Taliban says, will take revenge of kasab

पाकिस्तानी तालिबान ने कहा बदला लेंगे

Thu, 22 Nov 2012 04:56 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2012 04:56 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Taliban says, will take revenge of kasab
गुरुवार को पाकिस्तानी तालिबान ने कसाब को फांसी दिए जाने पर भारत से बदला लेने की धमकी दी है।
विज्ञापन


किसी अज्ञात स्थान से टेलीफ़ोन पर पाकिस्तानी तालिबान के प्रवक्ता एलसानुल्ला एहसन ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया, " हम क़साब की शहादत का बदला लेंगे। हम पुरज़ोर मांग करते हैं कि कसाब के शव को पाकिस्तान को लौटाया जाए।"

प्रवक्ता ने आगे कहा, "अगर कसाब के परिवार को उसका शव नहीं दिया गया तो हमारी प्रतिक्रिया काफ़ी कठोर होगी।"

अजमल कसाब को बुधवार को पुणे की येरवडा जेल में भारत के विरुद्ध युद्ध का दोषी पाए जाने के बाद फांसी चढ़ा दिया गया था।

पाकिस्तान तालिबान ने कसाब की फांसी को लेकर पाकिस्तान सरकार की ढीली प्रतिक्रिया की भी आलोचना की है।

कसाब को फ़ासी चढ़ाए जाने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय आतंकवाद की आलोचना करते हुए एक संक्षिप्त बयान जारी किया था।

पाकिस्तानी तालिबान एक घोर चरमपंथी गुट है जिसपर साल 2007 की शुरुआत से पाकिस्तान के भीतर सैंकड़ो आत्मघाती हमलों के आरोप लगते रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed