{"_id":"5ad95b2f4f1c1b84028b5875","slug":"pakistani-singer-alleges-that-actor-ali-zafar-sexually-harassed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी गायिका ने अली जफर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी गायिका ने अली जफर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश और विदेशों में महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटनाएं लगातार हो रही है। इन खबरों के बीच पाकिस्तानी गायिका ने मशहूर हिंदी फिल्म ‘तेरे बिन लादेन’ के अभिनेता अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हैं।
विज्ञापन
उनके साथ ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि अभिनेता अली जफर हैं। गायिका ने ये आरोप अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखकर लगाया है। गायिका ने ट्वीट किया, ‘मैं यह इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि मेरा मानना है कि यौन उत्पीड़न के अपने अनुभव को साझा करके मैं चुप्पी की संस्कृति को तोड़ सकती हूं, जो हमारे समाज में बसी हुई है।
विज्ञापन
इस पर बोलना इतना आसान नहीं है, लेकिन चुप रहना भी मुश्किल है। मेरा अंतरात्मा अब और इसकी इजाजत नहीं देगी। मैं इंडस्ट्री के अपने साथी अली जफर के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार हुई हूं। वह भी उस समय जब मैं नई थी। मैं सशक्त थी और अपने पांव पर खड़ी थी। मेरे साथ यह तब हुआ जब मैं दो बच्चों की मां थी। यह मेरे परिवार के लिए सदमे भरी घटना थी। अली को मैं कई वर्षों से जानती थी और उनके साथ मैंने स्टेज भी शेयर किया था। मैं उनके इस व्यवहार से छला हुआ महसूस कर रही हूं और मैं जानती हूं, मैं अकेले नहीं हूं।’
विज्ञापन