{"_id":"5bc67da6bdec2269ba10baf4","slug":"pakistani-nirbhaya-convicted-for-hanging-inside-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के अंदर ही फांसी पर लटकाया जाएगा पाकिस्तानी ‘निर्भया’ का दोषी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जेल के अंदर ही फांसी पर लटकाया जाएगा पाकिस्तानी ‘निर्भया’ का दोषी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 17 Oct 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की सात साल की ‘निर्भया’ के साथ दुष्कर्म और उसके हत्यारोपी को बुधवार को ही जेल के भीतर फंदे में लटका दिया जाएगा। मंगलवार को लाहौर हाईकोर्ट के न्यायाधीश सरदार शमीम अहमद और शहबाज रिजवी की दो सदस्यीय पीठ ने मृतक के पिता इमरान अली की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने दोषी को खुलेआम फांसी पर लटकाने की मांग की थी। इसके साथ ही कोर्ट ने जेल के भीतर से उसके फांसी के लाइव प्रसारण करने की याचिका का भी निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इस मामले में आपको सरकार के समक्ष अपनी याचिका लगानी थी। हम सरकार नहीं हैं। आप हमारे पास काफी देर से आए। इसके साथ ही बुधवार को इमरान की फांसी मुकर्रर हो चुकी है। लाहौर से करीब 50 किमी दूर कसूर शहर में 23 वर्षीय इमरान ने इसी साल जनवरी में सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने उसे घटना के दो हफ्ते बाद गिरफ्तार किया था। इस घटना के बाद पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे ताकि आरोपी को सख्त सजा मिले। इन विरोध प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत हो गई थी। पिछले सप्ताह ही आतंक रोधी अदालत इमरान को लाहौर के केंद्रीय कारागार में 17 अक्तूबर को फांसी पर लटकाने की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
सीरियल किलर है इमरान
फांसी की सजायाफ्ता इमरान एक सीरियल किलर है। कसूर निवासी इमरान पर नौ मासूमों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने का आरोप है। इनमें से पांच मामलों में कोर्ट अपना फैसला सुना चुकी है।