{"_id":"587d312d4f1c1b3503eff772","slug":"pakistani-mother-sentenced-to-death-for-burning-daughter-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में बेटी को जिंदा जलाने पर मां को मौत की सजा ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में बेटी को जिंदा जलाने पर मां को मौत की सजा
एजेंसी/ लाहौर
Updated Tue, 17 Jan 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
पाकिस्तान में 18 वर्षीय बेटी को जिंदा जलाने के मामले में एक मां को सोमवार को मौत की सजा सुनाई गई। मां ने इस वजह से उसे जिंदा जला दिया कि उसकी बेटी एक व्यक्ति के साथ भागकर अपने परिजनों के इजाजत के बगैर शादी कर ली थी। हाल ही में पाकिस्तान की संसद ने ऑनर किलिंग के मामले में सजा देने के लिए एक नया कानून पारित किया है।
विज्ञापन
18 वर्षीय लड़की जीनत रफीक को उसकी मां परवीन बीबी ने जून 2016 में जिंदा जला दिया था। इसके एक हफ्ते पहले वह एक व्यक्ति हसन खान के साथ भागकर अदालत में शादी कर ली थी। परवीन ने इससे पहले स्वीकार किया था कि परिवार को शर्मसार करने के लिए उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस को संदेह था कि लड़की हत्या में परवीन की उसके बेटे ने मदद की होगी।
विज्ञापन